Breaking News

प्रॉस्टेट कैंसर से सावधान रहने की आवश्यकता:55 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में अधिक देखने को मिलती है ये बीमारी

प्रॉस्टेट कैंसर से सावधान रहने की आवश्यकता है। यह एक प्रकार का ग्लैंड होता है। ये कैंसर आमतौर पर 55 वर्ष या इससे अधिक की उम्र के लोगों में होती है। उक्त बातें यूरोलॉजी डॉक्टर शाकिब शहाब ने प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने बताया की अभी प्रॉस्टेट अवेयरनेस कैंसर सप्ताह चल रहा है। इसलिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस बीमारी के लक्षण हैं जैसे पेशाब पतला होना, इसमें से खून आना, कमर या पैरों में तेज दर्द हो। तो आप समझ लें की कहीं न कहीं ये प्रॉस्टेट कैंसर के लक्षण हैं। इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है।

उन्होंने बताया की इसका इलाज संभव है। बिहार क्या अब तो मुजफ्फरपुर में भी इलाज होता है। बस जरूरत है समय पर इस बीमारी के पहचान करने की। आपको अगर इस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं तो आप फौरन डॉक्टर की सलाह लें। वहां पर आपका कुछ टेस्ट किया जाएगा। इसके बाद बायोप्सी होगा। इससे इस बीमारी के बारे में पता लगेगा और इसका इलाज शुरू किया जाएगा। ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। इसका इलाज संभव है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.