Breaking News

चौकीदार ने ही घर में घुसकर की रे’प की कोशिश:सहरसा में ग’र्भवती महिला ने गांव के चौकीदार पर लगाए गंभीर आरोप

सहरसा के बनमा इटहरी प्रखंड अंतर्गत प्रियनगर गांव का एक मामला सामने आया है। जहां बीते 15 तारीख गुरुवार को रक्षक ने गर्ववती महिला के साथ घर में घुसकर रात 12 बजे मुंह काला करने का असफल प्रयास किया है। इस मामले को लेकर गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। इधर गांव में दोनो पक्षों के बीच दिन भर खूब खिचरियाँ पकती रही। अंत में जब बात नहीं बनी तो पीड़ित ने बनमा ओपी में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर गुहार लगाई है।/

जानकारी हो कि यह मामला बनमा इटहरी प्रखंड के प्रियनगर गांव में एक चौकीदार का है,जहां गर्भवती महिला के घर सुना देखकर देर रात्रि गलत नियत से घुस गया और महिला के साथ छेड़खानी करने लगा । मामले को लेकर पिड़ित पुतली शर्मा की पत्नी ने ओपी में लिखित आवेदन देकर चौकीदार के उपर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग किया है।

वहीं पीड़ित आवेदन में कहा है कि मैं अपने परिवार वालों के साथ खाना पीना खाकर घर में अकेली सोयी हुई थी कि रात्रि करीब बारह बजे गांव के ही स्व. नुनुलाल पासवान का पुत्र दिनेश पासवान ने घर के दरवाजे में धक्का देकर खोल दिया और मेरी हाथ पकड़ कर गलत नियत से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। हो हल्ला करने पर घर के सभी सदस्यों ने आया तो छोड़कर पीछे के रास्ते से भाग निकला ।साथ ही धमकी दिया कि पुलिस में सिकायत किया तो अंजाम बुरा होगा।

मालूम हो कि थाने पर पीड़िता के पहुंचने के बाद भी हाई वोल्टेज ड्रामा कई घंटों तक चलता रहा। जिनमें कई बार आवेदन बदला गया ।गांव के नाम चिन्ह जनप्रतिनिधि भी बार-बार महिला पर पंचायत कर रफा-दफा करने की बात कह रहे थे।घटना के अहले सुबह से ही पीड़ित महिला के घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने शुरू हो गई थी।

वहीं इस मामले को लेकर ओपी में पदस्थापित चौकीदार दिनेश पासवान ने आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह महिला झूठा आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा शराब की सूचना देने पर वार्ड सदस्य समेत अन्य लोगों के द्वारा झूठी साजिश कर हमें फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस बाबत ओपी अध्यक्ष सुनील कुमार भगत ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है जांच की जा रही है।जांचों उपरांत प्राथमिकी दर्ज किया जाएगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.