Breaking News

जितिया को लेकर मुंगेर के गंगा घाट पर भीड़:सुबह से लाखों महिला श्रद्धालुओं ने किया स्नान, घाट पर गोताखोर और पुलिस की तैनाती

जीवित पुत्रिका व्रत को लेकर आज मुंगेर के विभिन्न गंगा घाट कष्टहरणी गंगा घाट, बबुआ गंगा घाट , सोझी घाट के अलावा अन्य घाटों पर भी आज शनिवार की अहले सुबह से ही महिलाएं गंगा स्नान को लेकर अपने परिवारों के साथ पहुंच रही है। गंगा स्नान को लेकर गंगा घाट पर भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा गोताखोर के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। वह गंगा स्नान कर रही महिलाएं गंगा स्नान कर भगवान जीत मोहन को भी श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना कर रहे हैं इसके बाद ही वह आज नहाए खाए को लेकर विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन का भी आनंद लेंगे।

कल रविवार की शाम डलिया भरकर 24 घंटे का निर्जला उपवास रखेगी। इसके बाद वो सोमवार को व्रत तोड़ेगी। व्रतियों ने बताया की आज नहाय खाय को लेकर व्रतियां गंगा स्नान करती है उसके बाद बिना भोजन करती है। कई प्रकार के पकवान भी बनते है। तीन दिनों तक चलने वाला इस महाव्रत में पहला दिन सप्तमी को नहाय खाय , दूसरे दिन अष्टमी को जिउतिया निर्जला व्रत रख कथा का श्रवण करती और नवमी को पराण किया जाता है। उन्होंने बताया कि जितिया व्रत संतान की लंबी उम्र और मंगल कामना के लिए माताएं महाव्रत रखती है। तीन दिनों तक चलने वाला महाव्रत का शुभारंभ नहाय खाय के साथ शुरू होता है।

इसमें माताएं अहले सुबह उठ स्नान और पूजा पाठ करती है। साथ ही इस दिन गंगा स्नान का भी बड़ा महत्व है। जिसका घर गंगा के किनारे होता वो तो गंगा स्नान करती है। पर दूर दराज के लोग भी गंगा स्नान को इस दिन गंगा घाटों पे पहुंचते है। इसके साथ विश्वकर्मा पूजा को लेकर भी पूजा पर बैठने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा घाट पर देखी जा रही है। वही जितिया पर्व को लेकर बाजारों में भी खरीदारी करने को लेकर दुकानों में काफी भीड़ लगी हुई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.