Breaking News

बिजली का टोका फंसाने से इंकार पर मा’रपी’ट और पथराव:युवक की नाक बुरी तरह फ’टी

शेखपुरा जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत पड़ने वाले हथियावा पुलिस ओपी के नेमदार गंज गांव में बीती रात्रि बिजली का टोका अपने बिजली कनेक्शन से फंसाने देने से इंकार करने पर एक पक्ष के लोगों ने 40 वर्षीय युवक उपेंद्र ठाकुर को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना के दौरान बदमाशों द्वारा फेंके गए ईट पत्थर से घायल युवक का नाक बुरी तरह फट गया।

घटना के बाद घायल अवस्था में युवक को इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। जहां घायल युवक का इलाज चल रहा है। इस बाबत घायल ने बताया कि गांव के ही उसके पड़ोसी मेरे बिजली के कनेक्शन तार में टोंका फंसा कर बिजली का उपयोग करना चाहते थे। इससे मना करने पर पड़ोसियों में हरे राम कुमार और चंदन कुमार ने उसे गाली गलौच करने के बाद मारपीट किया। साथ ही उन दोनो ईट पत्थर मेरे ऊपर चला कर नाक भी बुरी तरफ फोड़ डाला।

इस संबंध के घायल द्वारा स्थानीय थाना पुलिस से शिकायत की गई है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।इस घटना के बाद दोनो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी है।इस संबंध में हाथियावा पुलिस ओपी अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक भगवान प्रसाद ने बताया कि इस संबंध में लिखित शिकायत मिलने पर बदमाशों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.