Breaking News

छपरा के रेस्टोरेंट में लगी भयंकर आ’ग:किचेन में रखे गैस सिलेंडर में पकड़ा आग

छपरा शहर ने नगरपालिका चौक पर शुक्रवार के देर शाम उस समय अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।जब एक रेस्टुरेंट में गैस रिसाव के चलते आग पकड़ लिया। आग लगने के साथ रेस्टोरेंट में भागम भाग के साथ नगरपालिका चौक पर अफरातफरी का माहौल हो गया।

नगर पालिका चौक के जिला परिषद मार्केट के दूसरे मंजिल पर स्थित सवर्मा हट रेस्टोरेंट में शुक्रवार के देर शाम किचेन में गैस रिसाव के चलते आग पकड़ लिया। देखते देखते आग भयानक रूप अख्तियार कर लिया इस दौरान मुख्य सड़क।और जिला परिषद मार्केट में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।आसपास के लोग आग बुझाने का कोशिश करते रहे लेकिन कोई असर नही दिखा जिसके बाद दमकल की गाड़ी आने के बाद आग पर काबू पाया गया।

घटना के संबंध के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार के देर शाम सवर्मा हट रेस्टोरेंट के किचेन में अचानक से आग पकड़ लिया। आग गैस सिलेंडर में पकड़ा हुआ था। जब तक लोग कुछ समझ पाते देखते देखते आग चारो तरफ फैल गया स्थानीय लोगो द्वारा बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन आग और बढ़ते जा रहा था। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया घटना स्थल पर पहुंचे दमकल की दो गाड़ियों द्वारा 1 घण्टे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। आगलगी से रेस्टोरेंट के किचेन में रखे समान जलकर नष्ट हो गया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.