Breaking News

छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने वाला शिक्षक लखनऊ में पकड़ाया:14 साल की बच्ची के साथ 2 महीने तक करते रहा यौन शोषण

जहानाबाद की एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा से यौन शोषण करने वाला शिक्षक लखनऊ में पकड़ा गया। आरोपी शिक्षक दिलीप (45 वर्षीय) अरवल जिला के कुर्था थाना अंतर्गत खेमकरण सराय गांव का निवासी है। वह निजामुद्दीनपुर मोहल्ला के रामानंद कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। उसी मोहल्ले की एक छात्रा को ट्यूशन पढ़ाता था। जिसे वह 12 जुलाई को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर फरार हो गया। ऐसे में नाबालिग के परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कर शिक्षक को आरोपी बताया था। ऐसे में जहानाबाद पुलिस ने गुरुवार रात को उसे लखनऊ से गिरफ्तार किया।

मामले को लेकर पीड़िता की मां ने बताया कि 12 जुलाई को साढ़े तीन उनकी बच्ची ट्यूशन गयी थी। जिसके बाद वह घर नहीं लौटी। खोजबीन पर पता चला कि दिलीप उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया। जिसके बाद पिता ने 13 जुलाई को पिता ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि मेरी बेटी के साथ दिलीप दो महीने तक यौन शोषण करता रहा।

12 जुलाई को छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर फरार हो गया था दिलीप।

12 जुलाई को छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर फरार हो गया था दिलीप।

वहीं, आरोपी शिक्षक ने बयान दिया कि छात्रा उसके पास खुद आई थी। वह उसे लेकर लखनऊ चला गया था। उसने इस दौरान उसके साथ कोई शारीरिक संबंध नहीं बनाया।

इधर मामला दर्ज होने के बाद एसपी दीपक रंजन द्वारा गठित टीम ने शुक्रवार को सफलता हासिल की। इस बाबत एसडीपीओ अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि कुर्था थाना अंतर्गत खेमकरण सराय गांव निवासी दिलीप कुमार का पीड़िता के घर आना जाना था। इसी दौरान नाबालिग छात्रा को वह बहलाने लगा। 12 जुलाई को वह नाबालिग लड़की को लेकर लापता हो गया। लड़की के परिजनों ने काफी खोजबीन कि तो पता चला कि उक्त शिक्षक ने उनकी बेटी को अगवा कर ले भागा है। जिसके बाद नगर थाना में 644/22 कांड दर्ज करने के बाद पुलिस अनुसंधान कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस को जानकारी हुई कि आरोपित शिक्षक लखनऊ के गोसाईगंज में रह रहा है। जहां से हमारी टीम ने उसे पकड़ा। शिक्षक को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई भी जुट गई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.