सीएम के कार्यक्रम में उनके करीब पहुंचने की चाहत ने जदयू नेता को जेल पहुंचा दिया। उन्हें बोधगया पुलिस ने सीएम की मौजूदगी में हंगामा और सरकारी कार्यक्रम में बाधा पहुंचाने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया। हालांकि जदयू ने मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंचने देने के मसले को पटना जदूय कार्यालय तक पहुंचाया था और वहां से कुछ हद तक एक्शन भी लिए गए थे। इस मामले में एक पुलिस अधिकारी को भी जदयू नेता ने टारगेट किया था। लेकिन उसकी कोशिश बेकार साबित हुई। जदयू नेता की उस कोशिश ने खूब सुर्खियां तो बटोरी लेकिन सब के सब बेकार साबित हुए और पुलिस ने उसे आखिरकार शुक्रवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया।
बोधगया थानाध्यक्ष रुपेश कुमार का कहना है कि अधिकृत अनुमति के बगैर ही आरोपी जदयू नेता मुख्यमंत्री के करीब जाने की कोशिश कर रहा था। यही नहीं वह वरीय अधिकारियों के समझाने पर हंगामा करने लगे था और अभद्रता पूर्वक पेश आ रहा था। शिवनाथ निराला मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र का रहने वाला है।
दरअसल बीती 24 मई को सीएम बोधगया आए हुए थे। बड़े स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उस दौरान सीएम बोधगया मंदिर भी गए थे। इस बीच जदयू नेता शिवनाथ निराला ने मुख्यमंत्री के करीब पहुंचने की बखूबी कोशिश भी की थी। लेकिन पुलिस के अधिकारियों ने उसे रोक दिया था। पुलिस अधिकारियों द्वारा रोके जाने पर वह बुरी तरह से बिफर गया था। उसने पुलिस अधिकारियों को खूब खरी खोटी सुनाई थीं। लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी थी।
मुख्यमंत्री के जाने के बाद वरीय अफसरों के आदेश पर बोधगया पुलिस ने शिवनाथा निराला पर सरकारी कार्य में बाधा और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हंगामा करने का केस दर्ज कर लिया था। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री के नजदीक नहीं पहुंचने देने की कसक जदयू नेता के दिलो दिमाग में टीस मार रही थी। वह पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध शिकायत लेकर जदयू कार्यालय पटना पहुंच गया। वहां से गणित लगा कर एक वरीय पुलिस अधिकारी के खिलाफ जांच कराने ताना-बाना भी बुना गया। कई जदयू नेता इस मामले में सक्रिय भी हुए। मीडियाबाजी भी हुई लेकिन वरीय अधिकारी अपनी जगह पर बहुत हद तक ठीक थे तो उनका बाल बांका भी नहीं हो सका।
दरअसल जब भी मुख्यमंत्री गया आते हैं तो उनकी ही पार्टी के कई नेता अनाधिकृत रूप से उनके करीब चेहरा मुख्यमंत्री और मीडिया कर्मियों के कैमरे के सामने चेहरा चमकाने के लिए हर संभव गणित लगाते हैं।इस होड़ में वे बहुत हद तक सफल भी हो जाते हैं। कुछ तो ऐसे जदयू नेता है जो पुलिस अधिकारियों को झटक कर मुख्यमंत्री तक पहुंच जाते हैं। पुलिस अफसरों को झटकने की होड़ में ही शिवनाथ निराला पुलिस अफसरों के नजर में चढ़ गए और गिरफ्तार भी हो गए।






Comment here