Breaking News

मुजफ्फरपुर :जनता राज के बदले गुंडा राज, खुलेआम मांगी जा रही है डेढ़ कराेड़ की रंगदारी

विधानसभा में विपक्ष के नेता भाजपा विधायक विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार काे कहा कि बिहार में जनता राज के बदले गुंडा राज हाे गया है। खुलेआम डेढ़ कराेड़ रुपए रंगदारी मांगी जा रही है।

रंगदारी नहीं देने पर दुकान में ताला जड़ कर चाबी एसएसपी से मांगने काे कहा जा रहा है। श्री सिन्हा ने दावा किया कि रंगदारी मांगने वाले अभिषेक पटेल और सुबोध पटेल जद-यू के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी दुकानों से दाे-दाे हजार रुपए मांगा करते थे।

अब भाजपा के सरकार से हटने के बाद अपनी सरकार समझ कर डेढ़ कराेड़ की रंगदारी मांगी है। प्रतिपक्ष के नेता ने सरकार इस मामले की उच्चस्तरीय जांच करा पूरे गिरोह पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा इसके विरुद्ध लड़ाई के लिए सजग है। वह यहां रंजन टेकरीवाल से मुलाकात के बाद पार्टी जिला कार्यालय में बाेल रहे थे।

विजय कुमार सिन्हा ने रंजन टेकरीवाल और उनके परिजनों के हवाले से बताया कि एक सप्ताह पहले अपराधियों ने उन्हें घर पर बुलाया और टॉर्चर कर रंगदारी मांगी। पहले कार्रवाई नहीं हुई : विपक्ष के नेता ने कहा कि थाने में शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं हुई। पहले कार्रवाई हुई हाेती, ताे अब घटना नहीं घटती। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि इस प्रकार की घटनाएं अब सरकार के संरक्षण में हाे रही हैं।

यह स्थिति पूर्व के जंगल राज में भी नहीं थी। अपराधी रंगदारी मांगने के साथ ही स्मैक व नशाखुरानी का व्यापार करते हैं। राज्य में रंगदारी, हत्या व बलात्कार की घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।

वारदात में जदयू के साथ राजद कार्यकर्ताओं के नाम अा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था के कारण यहां पर किडनी निकालने की घटना हुई है। उप मुख्यमंत्री एक शब्द नहीं बाेल रहे। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, सांसद अजय निषाद, पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, प्रदेश महामंत्री बेबी कुमारी, विधायक संजय सरावगी समेत अन्य उपस्थित थे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.