Breaking News

गर्लफ्रेंड को एक मैसेज और पकड़ाया बेगूसराय गो’लीकां’ड का आ’रोपी:लिखा-डॉन नागा को पकड़ना मु’श्किल ही नहीं…नामुमकिन

बेगूसराय गोलीकांड में मुख्य आरोपी जमुई से पकड़ा गया। फरार होने के बाद उसने अपनी गर्लफ्रेंड को मैसेज किया था कि डॉन नागा को पकड़ना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है। यही मैसेज उसके पकड़े जाने का कारण बन गया। पकड़े जाने पर उसने बताया कि अन्य आरोपी युवराज के साथ उसकी बहस हो गई कि जो ज्यादा क्राइम करेगा, वही बेगूसराय पर राज करेगा। इसके बाद ही दोनों ने 25 KM तक गोलियां चलाई थीं।n

दरअसल, गोलीकांड के बाद CCTV से पहचान आरोपी केशव उर्फ नागा की पहचान की गई थी। उसके बाद से ही उसका फोन सर्विलांस पर था। उसने अपनी गर्लफ्रेंड को मैसेज किया जिसके जवाब में गर्लफ्रेंड ने लिखा- अपराध कर भागना गलत है, तुमने गलत किया है। पुलिस ने नागा के मोबाइल का लोकेशन पता किया। इस दौरान मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन में उसके सवार होने की पता चली। तुरंत इसकी सूचना जमुई एसपी को दी गई। इधर मौर्य एक्सप्रेस रात नौ बजे गिद्धौर रेलवे स्टेशन पार कर चुकी थी।

11 लोगों पर फायरिंग करने वाला आरोपी केशव उर्फ नागा।

11 लोगों पर फायरिंग करने वाला आरोपी केशव उर्फ नागा।

सादे लिबास में अरेस्ट करने स्टेशन पहुंची थी पुलिस

एसपी शौर्य सुमन ने झाझा थानाध्यक्ष को आरोपी का फोटो देकर झाझा स्टेशन पर ट्रेन में सादे कपड़े में सर्च अभियान चलाने का निर्देश दिया। बताया जाता है कि झाझा स्टेशन पर रुकते ही बोगी के गेट पर खड़ा केशव उर्फ नागा दिखाई पड़ा। उसे गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले आई। आरोपी नागा ट्रेन से अपनी फुआ के घर देवघर जा रहा था।

जमुई एसपी शौर्य सुमन ने केशव की गिरफ्तारी को लेकर बताया कि झाझा थाना अध्यक्ष ने बताया- गिरफ्तार नागा ने अपने गर्लफ्रेंड को वाट्सअप पर मैसेज किया था कि डॉन नागा को पकड़ना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है। यहीं मैसेज उसकी गिरफ्तारी का सुराग बन गया।

जमुई एसपी शौर्य सुमन।

जमुई एसपी शौर्य सुमन।

वर्चस्व को लेकर नीतीश व युवराज ने की गोलीबारी
गिरफ्तारी के बाद जमुई पुलिस के समक्ष बेगूसराय गोलीकांड का आरोपी नागा ने पूरे घटनाक्रम की बात बताई। जिसमें नागा ने बताया कि 13 सितंबर को नीतीश और युवराज अपने साथियों के साथ शराब पी रहा था। इस दौरान दोनों के बीच बहस हो गई कि जो ज्यादा क्राइम करेगा, वही बेगूसराय पर राज करेगा।

इसी बात को लेकर दोनों अलग-अलग बाइक पर अपने साथियों के साथ निकले और गोधना के पास नीतीश कुमार, पिढौली गौतम कुमार,आधारपुर के पास विशाल सोलंकी,अयोध्या चौक आधारपुर के पास दीपक कुमार, बगराहाडीह के पास रोहित कुमार, बगराहाडीह कार्बन फैक्ट्री के पास चंदन कुमार, मल्हीपुर चौक थर्मल गेट के पास भरत यादव, रंजीत यादव,जीतो यादव तथा मल्हीपुर चौक थर्मल गेट के प्रशांत कुमार सहित 11 लोगों को गोली मार दिया। जिसमें चंदन कुमार की मौत हो गई थी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.