नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार पर मुजफ्फरपुर में जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि व्यवसाई रंजन कुमार से डेढ़ करोड़ की रंगदारी मांगने वाला जेडीयू कार्यकर्ता है। दोनों आरोपी पहले दुकानों में जाकर चंदा वसूलते थे। अब जब सरकार बदली और देखा कि BJP हट गई है तो सीधे रंगदारी मांगना शुरू कर दिया। ये दोनों पहले जेडीयू के कार्यक्रम के दौरान कुर्सी और टेबल का इंतजाम करते थे। अब मनोबल इतना बढ़ गया है कि मोहल्ले के ही दुकानदारों से रंगदारी मांगना शुरू कर दिया है। ये सब जंगलराज की निशानी है।
सरकार और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इन्हें सरकार के साथ पुलिस और प्रशासन का भी संरक्षण प्राप्त है। ये दोनों आरोपी स्मैक का धंधा करता है। उन्होंने CM नीतीश कुमार से कहा की ये आपके लोग हैं, जो शराबबंदी और नशाबंदी को धता बता रहा है। इन पर कैसे लगाम लगाएंगे। उन्होंने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। ताकि जो सच्चाई है। वो सामने आ सके।






Comment here