Breaking News

मुजफ्फरपुर : रंगदारी मांगने वाले आ’रोपियों का अ’पराधिक रिकॉर्ड:स्मैक और श’राब का भी करते थे धंधा

मुजफ्फरपुर में कपड़ा व्यवसाई रंजन कुमार से डेढ़ करोड़ रंगदारी मांगने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक पटेल व उसका चचेरा भाई डब्बू पटेल शामिल है। दोनों ने मिलकर शुक्ला रोड स्थित रंजन वस्त्रालय के प्रोपराइटर रंजन कुमार से डेढ़ करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की थी। रंगदारी नही मिलने पर दुकान में ताला जड़ दिया गया था। घटना के तीन दिन बाद दोनों की गिरफ्तारी हुई है। जिस मोबाइल से धमकी भरा कॉल किया था। उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसकी पुष्टि टाउन DSP रामनरेश पासवान ने की। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया की दोनों का पूर्व से अपराधिक रिकॉर्ड रहा है। स्मैक और शराब के धंधे से भी जुड़े रहे हैं। दोनों को जेल भेजने की कवायद की जा रही है।

रिश्तेदार के यहां था छुपा हुआ

उन्होंने बताया की दोनों की गिरफ्तारी शहर के ही उसके एक रिश्तेदार के घर से की गई है। बताया कि एक विशेष टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर दोनों को एक ही स्थान से गिरफ्तार किया है। बताते चले की कपड़ा व्यवसाय रंजन कुमार से 1.5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी नही देने पर बुधवार काे बदमाशो ने उनके दुकान में घुस कर पिस्टल के बल पर वहा काम कर रहें स्टाफ काे बाहर निकालकर ताला जड़ दिया था। फिर, चाबी लेकर फरार हाे गए थे। मामले में कपड़ा व्यवसाय ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी बीच दोनो अपने रिश्तेदार के यहां पकड़े गए।

व्यवसाई को दी गई सुरक्षा

DSP ने कहा की व्यवसाइयों की सुरक्षा को लेकर मुजफ्फरपुर पुलिस प्रतिबद्ध है। पीड़ित व्यवसाई को सुरक्षा मुहैया करा दी गई है। वहां पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। पेट्रोलिंग भी लगातार हो रही है। सभी संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस की नजर है। सर्विलांस की टीम भी निगरानी कर रही है।

सुजीत का पैर चोटिल

आरोपी सुजीत जख्मी है। उसके पैर में चोट लगी है। पुलिस का कहना है की बाइक से कुछ दिन पूर्व एक्सीडेंट किया था। इसी में घायल हुआ है। पैर में पट्टी भी बंधी थी। वह खड़ा हो पाने में असमर्थ था। सिपाही उसे सहारा देकर प्रेस कांफ्रेंस में लाया था।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.