Breaking News

मुजफ्फरपुर में हाइवे लु’टेरा के 3 बद’माश अरे’स्ट:फाइनेंस कर्मी से भी लूटे थे 75 हजार रुपये, अप’राधियों के पास से ह’थियार ब’रामद

मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र के बड़कागांव स्तिथ अंडा फैक्ट्री के समीप से फाइनेंस कर्मी से 75 हजार व अन्य सामान लूटने वाले हाईवे लुटेरा गिरोह के तीन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से हथियार समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। तीनो ने मिलकर फाइनेंस कर्मी के साथ लूटपाट की थी।

गिरफ्तार आरोपियों में सरैया थाना के बस्तपुर निवासी शेखर कुमार, नरगी जीवनाथ निवासी आकाश कुमार उर्फ राजा बाबू व करजा थाना के मोनू कुमार शामिल है। इनके पास से 25 हजार नकद, 2 देसी कट्टा, 2 कारतूस, 1 टैब, 1 बाइक व 3 मोबाइल बरामद किया गया है। तीनो से पूछताछ की गई। पूछताछ में तीनों ने लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। मामले में शुक्रवार को एसएसपी जयंतकांत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते 8 सितंबर को फाइनेंस कर्मी से लूटपाट हुई थी।

कर्मी के साथ बाइक सवार तीन बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था। इसको लेकर पुलिस छानबीन में जुटी थी। इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि फाइनेंस कर्मी से लूटपाट करने वाला तीन अपराधी पुनः लूट की घटना को अंजाम देने के फिराक में है। तीनो बिना नंबर प्लेट के लाल रंग की बाइक से घूम रहे है। तीनो को बड़कागांव की ओर जा रहा गया।

सूचना के आधार पर करजा थाना व जैतपुर ओपी को निर्देश दिया गया कि वाहन जांच करे। इसी बीच पुलिस की चेकिंग देखकर बाइक पीछे घुमाकर तीनो भागने लगे। जिसे पीछा कर पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर तीनों ने स्वीकार किया कि फाइनेंस कर्मी से उन्होंने लूटपाट की थी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.