मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन के मौके पर बधाई दी है। आज सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वास्थ और दीर्घायु होने की कामना की है। प्रधानमंत्री मोदी का आज 72वां जन्मदिन है।

PM को बधाई संदेश देते CM नीतीश।
मुख्यमंत्री ने इससे पहले सभी को विश्वकर्मा पूजा की भी बधाई दी। उन्होंने लिखा – विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर राज्य के सभी श्रमिक भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह सृजन के प्रणेता भगवान विश्वकर्मा की आराधना का दिवस है। आज राज्य जिस प्रकार विभिन्न क्षेत्रों में तरक्की के नए आयामों को छू रहा है, उसमें हमारे श्रमिक भाई-बहनों का अतुलनीय योगदान है।
CM ने आगे लिखा – मैं आशा करता हूं कि सभी श्रमिक बंधु एवं श्रम संगठन राज्य के औद्योगिक विकास एवं उत्पादकता में वृद्धि हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। मेरा विश्वास है कि सभी श्रमिक भाई-बहनों के सहयोग से राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा।






Comment here