Breaking News

रास्ता विवाद में छोटे भाई ने वृद्ध को बनाया बंधक:जमुई में 10 घंटे तक दुकान में कैद रहा बुजुर्ग, पुलिस ने शटर काटकर बाहर निकाला

जमुई के सोनो थाना क्षेत्र के अमझरी गांव में छोटे भाई ने रास्ते के विवाद में बड़े भाई को एक कपड़ा दुकान के अंदर घंटो बंद कर दिया। जिससे बड़े भाई की तबियत खराब हो गई। पुलिस ने दूकान के शटर को काट कर उसे निकाला, जिसका वीडियो गांव के लोगों ने बना कर वायरल कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार राधेमंडल 80 वर्ष और सुखदेव मंडल दोनों भाई बताए जाते है। राधे मंडल गांव के मंदिर में पुजारी का काम करते हैं। सुखदेव मंडल का गांव में कपड़े का दुकान है। दोनों भाई के बीच रास्ते के विवाद को लेकर कुछ महीनों से झगड़ा चल रहा था।इसी विवाद को लेकर सुखदेव मंडल ने अपने बड़े भाई राधे मंडल को मंदिर में सोए अवस्था में मंगलवार देर रात उठाकर अपने कपड़े दुकान के अन्दर बंद कर दिया और बाहर से ताला लगा दिया।

स्थानीय लोगों के द्वारा जब मंदिर में पूजा के लिए गए तो पुजारी को नही देख एक दूसरे से पूछने लगे। लापता पुजारी को ग्रामीणों ने ढूंढना शुरू किया। पुजारी के लापता होने की खबर गांव में सनसनी फैल गई। पुजारी की खोजबीन के दौरान ग्रामीणों को दूकान के अंदर बंद पुजारी की आवाज सुनाई दिया।

पुजारी बंद दुकान के अंदर से बचाने का आवाज लगा रहा था। जिसके बाद दुकान के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जुट गया। लोगों ने इस घटना की सूचना सोनो पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंच कर गैस कटर से दुकान के शटर और ताला को काट कर पुजारी को निकाला गया। लगभग 10 घंटे तक दुकान में बंद होने के कारण पुजारी की तबीयत खराब हो गई। पुलिस ने वृद्ध को सोनो रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

मामले की जानकारी देते सोनो थानाअध्यक्ष हलील ने बताया कि राधेश्याम मंडल और सुखदेव मंडल में रास्ते का विवाद को लेकर झगड़ा चल रहा था।दोनों आपस में भाई हैं। इसी विवाद के कारण सुखदेव मंडल ने अपने भाई को दुकान में बंद कर दिया।उन्होंने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है।पुलिस सुखदेव मंडल के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.