बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ग्रामीण सोलर लाइट योजना का शुभारंभ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा किया। सात निश्चय पार्ट-टू में हर वार्ड में 10 स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। पंचायती राज विभाग की ओर से योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय है।
जमुई डीएम अवनीश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सात निश्चय पार्ट टू के तहत मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना का शुभारंभ किया गया। योजना के माध्यम से जिले के सभी वार्डों और पंचायतों में सोलर आधारित लाइट लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वार्ड के महत्वपूर्ण सार्वजनिक जगह जैसे विद्यालय ,मंदिर,आंगनबाड़ी अन्य सभी जगहों पर ग्राम पंचायत निर्णय लेकर सोलर स्ट्रीट लाइट लगा सकते हैं।इस कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका ग्राम पंचायत और जिला पंचायती पदाधिकारी की होगी। उन्होंने बताया कि जिले और वार्डों में लगने वाले सारे स्ट्रीट लाइट की मॉनिटरिंग मुख्यालय से की जाएगी।



Comment here