Breaking News

चलती ट्रेन में 15KM तक मोबाइल चोर को लटकाए रखा:बेगूसराय में खिड़की से झपटा तो पैसेंजर ने हाथ पकड़ा, खगड़िया तक ऐसे ही ले गए

बिहार के बेगूसराय में चलती ट्रेन की खिड़की से मोबाइल चुराने की कोशिश में एक चोर की जान पर बन आई। जैसे ही इस चोर ने स्टेशन छोड़ रही ट्रेन की खिड़की में हाथ डालकर एक यात्री का मोबाइल छीनने की कोशिश की, यात्री ने उसका हाथ पकड़ लिया।

दूसरे यात्री ने चोर का दूसरा हाथ भी पकड़कर खींच लिया। इस बीच ट्रेन स्टेशन से बाहर निकल गई और चोर खिड़की से लटक गया। करीब 15 किमी तक यात्रियों ने उसे ऐसे ही लटकाए रखा।

ट्रेन के यात्री इस चोर को बेगूसराय के साहेबपुर कमाल स्टेशन से खगड़िया तक यूं ही लटकाकर ले गए। इस बीच ट्रेन चलती रही और चोर लगातार मिन्नत करता रहा कि हाथ टूट जाएगा भइया… नहीं तो मर जाएंगे भइया। लेकिन यात्रियों ने उसे नहीं छोड़ा।

बाद में खगड़िया स्टेशन पर उसे GRP के हवाले कर दिया गया। युवक का नाम पंकज कुमार है। वह बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र का रहने वाला है। चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

घटना 12 सितंबर की है। इसका वीडियो अब सामने आया है। GRP के DSP गौरव त्रिपाठी ने बताया कि चोर साहेबपुर कमाल स्टेशन के करीब रेल यात्रियों से मोबाइल छीनने गया था।

घटना 12 सितंबर की है। इसका वीडियो अब सामने आया है। GRP के DSP गौरव त्रिपाठी ने बताया कि चोर साहेबपुर कमाल स्टेशन के करीब रेल यात्रियों से मोबाइल छीनने गया था।

जैसे ही ट्रेन चलने लगी, मोबाइल झपटने लगा
यात्रियों के मुताबिक मेमू ट्रेन जैसे ही बेगूसराय के साहेबपुर कमाल स्टेशन से आगे बढ़ी, वह प्लेटफार्म के आखिरी छोर पर ट्रेन की खिड़की में हाथ डालकर मोबाइल छीनने की कोशिश करने लगा। तभी एक यात्री ने उसका हाथ पकड़ लिया। उसकी मदद के लिए आसपास के पैंसेजर्स ने उसके दोनों हाथ पकड़ लिए। वीडियो में दिख भी रहा है कि युवक कह रहा है कि हाथ टूट जाएगा भैया, जान बचा लीजिए भैया।

सबक सिखाने के लिए ऐसा किया
साहेबपुर कमाल स्टेशन से खगड़िया के बीच की दूरी 15 किलोमीटर है। यात्री चाहते तो चेन पुलिंग करके ट्रेन रोक देते, लेकिन उन्होंने चोर को सबक सिखाने के लिए खिड़की पर ही लटकाया रखा। इस दौरान कुछ यात्रियों ने इसका वीडियो बना लिया। खगड़िया स्टेशन पर जब ट्रेन पहुंची तो ट्रेन से लटकता युवक देखकर GRP आई। यात्रियों ने चोर को उनके हवाले कर दिया।

बेगूसराय में ही पुल से लटककर मोबाइल छीनने का आया था वीडियो था
तीन महीने पहले बेगूसराय में चलती ट्रेन में लूट का वीडियो सामने आया था। ट्रेन की बोगी के गेट पर कटिहार नगर थाना क्षेत्र के रामपाड़ा निवासी मो. समीर अपने दोस्त के साथ बैठा था। उसके हाथ में मोबाइल फोन है, वो फोन पर कुछ देख रहा था। ट्रेन जैसे ही पुल से गुजरती है। रेल पुल के सहारे खड़ा युवक मोबाइल छीन लेता है। ये सब इतनी तेज से हुआ था कि समीर का मोबाइल चोरी होता है, उसे भी 2 सेकेंड समझ नहीं आता कि हुआ क्या है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.