Breaking News

मुजफ्फरपुर में कपड़ा व्यवसाय से मांगी 1.5 करोड़ की रंगदारी:दुकान पर ताला जड़कर फरार हुए बदमाश

मुजफ्फरपुर में कपड़ा व्यवसाय रंजन कुमार से 1.5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी नही देने पर जान से मारने की धमकी दी गई।इसके अलावा, बुधवार काे बदमाशो ने उनके दुकान में घुस कर पिस्टल के बल पर वहा काम कर रहें स्टाफ काे बाहर निकाल दिया। फिर, दुकान में ताला जड़ कर चाबी लेकर फरार हाे गए। घटना पुरानी बाजार शुक्ला राेड की है। बदमाशो ने धमकी देते हुए कहा कि यदि पैसे नहीं मिले तो कल का सूरज नहीं देख पाओगे।

कारोबारी रंजन कुमार ने दो स्मैक धंधेबाजों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस कई जगहों पर अपराधियाें की तलाश में छापेमारी कर रही है।रंजन कुमार ने नगर थाना क्षेत्र के गुदरी राेड िनवासी डब्लू पटेल व अभिषेक पटेल पर रंगदारी नहीं देने पर जानमारी की धमकी देने का अाराेप लगया है। उन्हाेंने पुलिस काे बताया है कि अाराेपित ने रंजन वस्त्रालय में बुधवार काे घुस गया। अाैर दाेनाें ने पिस्टल के भय दिखाकर वहा काम कर रहें। 10-15 कर्मियाें काे दुकान से बाहर निकाल दिया। उसके बाद दुकान में ताला जड़ कर चाबी अपने साथ ले गया।

उन्हाेंने पुलिस काे बताया है कि 06 सितंबर 2022 से लगतार माेबाइल पर काॅल कर 1.5 कराेड़ की रंगदारी मांगा जा रहा है। अाराेपित ने 12 सितंबर की देर शाम करीब 07:49 बजे काॅल कर रंगदारी मांगी। नहीं देने पर धमकी दिया कि कल का सुरज नहीं देख पायेगा। उन्हाेनें पुलिस काे दिये अावेदन में कहा है कि अभिषेक पटेल व डब्बू पटेल ने बारी बारी से काॅल पर बात किया है। उन्हाेनें पुलिस काे बताया है कि एक दिन अाराेपित ने घर पर बुला कर पिस्टल सटाकर रंगदारी न देने पर हत्या की धमकी दी है।

एसएसपी का बयान

एसएसपी जयंत कांत ने कहा कि रंगदारी मांगने के मामले में दाे लाेगाें का नाम अाया है। पुलिस ने नामजद एफअाईअार कर मामले की छानबीन कर रही है। उन्हाेंने अापस में किसी बात काे लेकर विवाद हाेने की भी अशंका जताया है। कहा है कि रंगदारी में दुकान में ताला जड़ने की जांच की जा रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.