Breaking News

लुटे’रा गिरोह के 5 शातिर अपराधी गि’रफ्तार:लू’ट-डकै’ती व रंगदारी की घट’नाएं करनेवाले थे, दो पि’स्टल और दो कट्टा ब’रामद

मुज़फ़्फ़रपुर पुलिस ने पारु इलाके से लुटेरा गिरोह के 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पांचो शातिर लूट, डकैती व रंगदारी जैसे कई वारदातों को अंजाम दिया है। इनके पास से लोडेड पिस्टल, कट्टा समेत अन्य सामान बरामद किया गया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में पारु थाना के सरमस्तपुर निवासी धीरज कुमार, विशुनपुर जीवनारायन निवासी सत्यम कुमार उर्फ राजा, ग्यासपुर निवासी रामकृष्ण कुमार, उस्ती सिंगाही निवासी जयदीप कुमार उर्फ कुंदन, सरैया थाना के पंचभिर्वा निवासी धीरज कुमार शामिल है। इन सभी से पूछताछ की गई है।

पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायद की जा रही है। मामले में बुधवार को एसएसपी जयंतकांत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी है। इसमें उन्होंने बताया कि पारु थाना के कमालपुरा चौक पर अपराधकर्मियों के जुटने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सरैया एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। इसके बाद कमालपुरा चौक ओर छापेमारी की गई। इस दौरान 5 अपराधी गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 2 लोडेड पिस्टल, 2 लोडेड कट्टा, 6 कारतूस, 5 खोखा व 5 मोबाइल बरामद किया गया है।

पूछताछ में पता चला कि ये सभी सरैया थाना के बसैठा बाजार इलाके के दिलीप सिंह के छड़ गिट्टी दुकान व पप्पू सिंह के सरसो तेल की दुकान को लूटने की योजना बनाए थे। इसके अलावा, दिलीप के मुंशी से रास्ते मे पैसा लूटने की योजना थी। इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायद की जा रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.