शहर के पुरानी बाजार शुक्ला राेड स्थित रंजन वस्त्रालय के प्राेपराइटर रंजन कुमार से डेढ़ करोड़ की रंगदारी की डिमांड की गई है। रंगदारी नहीं देने पर बुधवार की दाेपहर बदमाशों ने दुकान में घुस कर स्टाफ को पिस्टल के बल पर बाहर निकाल दिया और दुकान में ताला जड़ दिया। बदमाशाें ने कपड़ा काराेबारी को कल का सूरज नहीं देखने की धमकी दी है। कहा कि एसएसपी को बाेलना ताला खुलवा दे।
घटना को लेकर कारोबारी रंजन कुमार ने गुदरी राेड निवासी डब्बू पटेल व अभिषेक पटेल के खिलाफिकायत दर्ज कराई है। दाेनाें आरोपित स्मैक के धंधेबाज है। पुलिस ने अभिषेक की पत्नी व पुत्र को हिरासत में ले लिया है। वहीं, कपड़ा दुकानदार को सुरक्षा मुहैया कराई है। कारोबारी का कहना है कि बुधवार की दाेपहर में दाेनाें ने पिस्टल का भय दिखाकर स्टाफ समेत अन्य लोगों को दुकान से बाहर निकाल दिया।
इसके बाद दुकान में ताला जड़ कर चाबी अपने साथ लेकर चले गए। 6 सितंबर से लगातार माेबाइल पर काॅल कर डेढ़ करोड़ रुपए रंगदारी मांगी जा रही है। आरोपित ने 12 सितंबर की रात 7:49 बजे काॅल कर रंगदारी मांगी।
आवेदन में बताया है कि अभिषेक पटेल व डब्बू पटेल ने बारी-बारी से काॅल पर बात की। मामले में कारोबारी रंजन कुमार ने नगर थाने में आवेदन देने के बाद नगर डीएसपी से मिल कर भी शिकायत की। जिसके बाद नगर डीएसपी ने दल बल के साथ घटना स्थल का जायजा लिया। बाद में पुलिस ने अपनी मौजूदगी में ड्रिल मशीन से बदमाशों द्वारा लगाए ताले को कटवा दिया।
दबाव : आरोपित अभिषेक की पत्नी-बच्चे को पुलिस ने हिरासत में लिया
आरोपित की पत्नी ने कहा- पत्नी हाेने की मिल रही सजा
इधर, नगर थाने की पुलिस ने एक आरोपित अभिषेक पटेल की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हिरासत में ली गई अभिषेक की पत्नी ने कहा कि उसे किसी मामले की जानकारी नहीं है। पुलिस ने कहा कि आपके पति ने रंगदारी मांगी है। आपको चलना हाेगा। जिसके बाद मैं पुलिस के साथ जा रही हूं। मुझे कुछ भी नहीं पता है। पत्नी होने की सजा मिल रही है। शादी किए हैं ताे भुगतना ही पड़ेगा।
चैंबर ने कहा-ऐसी घटना से पलायन के लिए होंगे मजबूर
उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद के महामंत्री सज्जन शर्मा ने कहा कि व्यवसायी से रंगदारी मांगने की घटना चिंता का विषय है। व्यापारी इस प्रकार भयाक्रांत रहेंगे तो शहर छोड़कर पलायन करने पर मजबूर हो जाएंगे। बता दें कि करीब एक माह पहले मिठनपुरा में प्रॉपर्टी डीलर से भी 50 लाख की रंगदारी गोविंद गैंग ने मांगी थी। मामले में हाल में आरोपी ओंकार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
नामजद प्राथमिकी कर जांच हो रही : एसएसपी
एसएसपी जयंत कांत ने कहा कि रंगदारी मांगने के मामले में दाे लाेगाें का नाम आया है। पुलिस ने नामजद एफआईआर कर मामले की छानबीन कर रही है। उन्हाेंने आपस में किसी बात को लेकर विवाद हाेने की भी आशंका जताई है। कहा है कि रंगदारी में दुकान में ताला जड़ने की जांच की जा रही है।






Comment here