Breaking News

बढ़ेंगे रोजगार के मौके:बेला में कार्यरत उद्यमी जीविका को दिल्ली और मुंबई की लेदर यूनिट का कराया जाएगा एक्सपोजर विजिट

बेला स्थित लेदर क्लस्टर में उद्योग विभाग के साथ जीविका बेहतर कार्य कर रही हैं। इसमें रोजगार बढ़ाने के लिए जीविका की 40 उद्यमियों के साथ ही दीदी की रसोई चला कर और अधिक लाेगाें काे रोजगार उपलब्ध कराए। लेदर क्लस्टर में कार्यरत जीविका की 40 उद्यमियों में 33 के खाते में 10-10 लाख रुपए उपलब्ध करा दिए गए हैं।

बाकी के खाते में एक हफ्ते में यह राशि उपलब्ध करा दी जाएगी। ये बातें बुधवार काे लेदर क्लस्टर का निरीक्षण करते हुए उद्योग निदेशक पंकज दीक्षित ने कही। कहा कि यहां की उद्यमी दीदियाें को दिल्ली या मुंबई में स्थापित लेदर बैग की बड़ी यूनिट में एक्सपोजर विजिट कराया जाएगा ताकि और बेहतर तरीके से कार्य कर सकें।

लेदर क्लस्टर में कार्यरत 33 जीविका उद्यमियों को 10-10 लाख उपलब्ध कराया

जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी राहुल कुमार ने बेला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित बैग क्लस्टर यूनिट का भ्रमण करते हुए प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग की ओर से मिले 10 लाख के ऋण में 5 लाख सब्सिडी एवं 5 लाख ब्याज मुक्त ऋण है।

इससे आप बैग उत्पादन का व्यवसाय शुरू करें तथा अन्य जीविका दीदियों को भी रोजगार उपलब्ध कराएं। डीएम प्रणव कुमार ने कहा कि इन उद्यमी दीदियों को प्रशासन का पूरा सहयोग रहेगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.