Breaking News

रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धम’की:दो माह पहले मांगी थी 5 लाख की रंगदारी, अब मांग रहे 25 लाख, केस दर्ज

गया में अपराधियों ने जिस व्यक्ति से जुलाई में पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। अब उसी से वे 25 लाख रुपये की रंगदारी की मांग कर रहे हैं। साथ ही जुलाई में मांगी गई रंगदारी मामले में दर्ज कराए गए केस को वापस लेने की धमकी दी है। हालांकि उस समय पुलिस द्वारा इस मामले को हलके में लिया गया था। न तो पुलिस ने शिद्दत से काम किया और न ही उससे अपराधी पकड़े गए। लेकिन इस बार पुलिस का कहना है कि आरोपियों को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा। कोतवाली इंस्पेक्टर कौशलेंद्र अकेला का कहना है कि आरोपी नीरज सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।n

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के माणी रोड काली स्थान मंदिर के पास रहने वाले बैजनाथ प्रसाद के बेटे दलजीत साव एक बार फिर से रंगदारी मांगी गई है। दलजीत साव के बयान पर कोतवाली थाना क्षेत्र के मिर्चिया गली रॉयल कॉलोनी के रहने वाले दीनानाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह के विरुद्ध नामजद और चार के विरुद्ध कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पीड़ित ने कोतवाली थाने के दरोगा को बताया है कि बीती 15 जुलाई को ने ₹500000 की रंगदारी मांगी थी नहीं देने पर मोहल्ले में स्थित दुकान के पास रॉड से जानलेवा हमला किया था।

इस मामले में कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया गया था। बदमाश उस केस में अब समझौता करना चाहता है। कई बार फोन करके धमकी भी दी है। व्हाट्सएप पर मैसेज भी किया है। इसकी सूचना पुलिस के अधिकारियों को दी गई है।अब बदमाश अपने साथियों के साथ पिस्तौल व रॉड के साथ घर में घुस गए और 5 की जगह ₹2500000 की रंगदारी मांगी है। कोतवाली इंस्पेक्टर कौशलेंद्र अकेला ने बताया किे कोतवाली थाना क्षेत्र के मिर्चिया गली रॉयल कॉलोनी के रहने वाले दीनानाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह के विरुद्ध और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.