Breaking News

रेल यात्री कृपया ध्यान दें:15 दिनों तक 3 घंटे ब्लॉक रहेगा भटनी सलेमपुर रेलखंड, कई गाड़ियों को नियंत्रित करके चलाया जाएगा

वाराणसी मंडल पर रेल संरक्षा सुनिश्चित करने एवं रेलवे ट्रैक की गति बढ़ाने हेतु भटनी-सलेमपुर रेल खण्ड में डीप स्क्रीनिंग कार्य हेतु BCM + DUO + DGS मशीन द्वारा कार्य करने हेतु ब्लॉक लिया जाना है । भटनी-सलेमपुर खण्ड में डीप स्क्रीनिंग कार्य हेतु 13 सितम्बर से 15 दिन के लिए प्रतिदिन 03:45 से 06:45 बजे तक 03:00 घंटे ब्लॉक प्रस्तावित है। इस संदर्भ में प्रस्तावित व्लाक हेतु निम्नलिखित गाड़ियों का रेगुलेशन निम्नानुसार किया जायेगा है। इसकी जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क पदाधिकारी अशोक कुमार ने दिया।

*गाड़ियों का नियंत्रण*

1.मऊ से चलने वाली गाड़ी सं० 05444 (मऊ-छपरा अनारक्षित एक्सप्रेस) अपने निर्धारित समय से 30″ मिनट नियंत्रित करके मऊ से चलाई जाएगी।

2. भटनी से चलने वाली गाड़ी सं०05147(भटनी-वाराणसी सिटी अनारक्षित एक्सप्रेस)अपने निर्धारित समय से 90″ मिनट नियंत्रित करके भटनी से चलाई जाएगी।

3 भटनी से चलने वाली गाड़ी सं० 05149-(भटनी-बरहज बाजार अनारक्षित एक्सप्रेस)अपने निर्धारित समय से 120″ मिनट नियंत्रित करके भटनी से चलाई जाएगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.