Breaking News

औरंगाबाद में दो नाबालिग बाइक चोर गिरफ्तार:पढ़ाई करने की उम्र में बन रहे थे माफिया, चोरी की बाइक के साथ दबोचे गए

औरंगाबाद: बाइक चोरी के मामले आजकल आए दिन सामने आ रहे हैं। जिसमें पुलिस की सख्ती पर बाइक चोर पकड़े भी जा रहे हैं तथा चोरी गई बाइक भी बरामद किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में छोटी उम्र में बड़ा कारनामा करने की चाहत में नाबालिग लड़के को जेल जाने की व्यवस्था हो गयी है।

दरअसल बाइक चोरी के मामले में दो आरोपित नाबालिग लड़कों को रफीगंज थाना की पुलिस द्वारा नगर थाना अंतर्गत सिन्हा कॉलेज मोड़ से गिरफ्तार किया गया है। साथ चोरी की एक बाइक भी बरामद किया गया है। आरोपित की पहचान रफीगंज थाना अंतर्गत एक गांव के रहने वाले के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि बाइक चोरी के मामले में दनई गांव निवासी विनय राम ने मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी खड़ी बाइक पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर लिया है। इस घटना के बाद छानबीन में जुटी पुलिस तकनीकी अनुसंधान एवं उपयुक्त साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपित नाबालिक किशोरों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के पश्चात उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने बताया कि बाइक चोरी के मामले में विनय राम के द्वारा कुछ दिन पहले मुकदमा दर्ज कराया गया था जिसमें छानबीन के दौरान चोरी गई बाइक के साथ दो नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के पश्चात उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया। गौरतलब हो कि जिस उम्र के पड़ाव पर उक्त दोनों छात्रों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है उससे किसी गिरोह का हाथ होना तय माना जा रहा है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.