Breaking News

भोजपुर में करंट लगने से एक की मौ’त:घर से बाजार के लिए निकला था युवक, रास्ते में गिरी बिजली तार की चपेट में आया

भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के सुंदरपुर कोरी गांव में मंगलवार की देर शाम करंट की चपेट में आने से बाजार जा रहे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। इसके बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी।

सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृतक संदेश थाना क्षेत्र के सुंदरपुर कोरी गांव वार्ड नम्बर 2 निवासी राज किशोर सिंह का 26 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार है एवं वह पेशे से किसान था।

इधर मृतक के परिजन विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर शाम वह अपने घर से बाजार जाने के लिए निकले थे। जहां रास्ते में पहले से बिजली का तार टूट कर लटक रहा था। बाजार जाने के क्रम में उसी लटक रहे बिजली के तार में उसका शरीर स्पर्श कर गया और वह करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद वहां से गुजर रहे ग्रामीण स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी।

बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व एक बहन में बड़ा था। मृतक की शादी वर्ष 2018 में हुई थी। उसके परिवार में मां रीता देवी,पत्नी ऋतु देवी व दो पुत्र राजा एवं एक छह माह का पुत्र छोटू है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। घटी इस घटना के बाद मृतक की मां रीता देवी, पत्नी ऋतु देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.