मॉडल एक्टर अनुराग कुशवाहा की वेब सीरीज ‘शिक्षा मंडल’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। यह वेब सीरीज चर्चित ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म एम एक्स प्लेयर पर रिलीज होगी, जिसमें वे एक खास किरदार में नजर आने वाले हैं। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को प्रेरणा मानने वाले अभिनेता अनुराग कुशवाहा को इस वेब सीरीज से काफी उम्मीदें हैं। इसके अलावा भी अनुराग आने वाले दिनों में कई प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे, जिसकी तैयारी भी चल रही है।
पूर्वांचल इलाके के रहनेवाले अनुराग को बचपन से एक्टिंग का शौक रहा है। लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की। इस दौरान उन्होंने आदित्य बिरला, नेटफ्लिक्स, बिग बाजार जैसे लीडिंग ब्रांड के लिए मॉडलिंग की, जिसे खूब पसंद किया गया। साल 2019 में वे मिस्टर इंडिया का सेमीफाइनलिस्ट भी रहे, लेकिन उनकी मंजिल यह नहीं थी। बचपन से बड़े पर्दे पर नजर आने का शौक था। एक्टर बनने का जुनून था, जिसमें उन्हें अपने परिवार से भरपूर सहयोग मिला। जबकि उनके परिवार का कोई फिल्मी कनेक्शन नहीं है और ना मुंबई से कोई नाता रहा है।

साल 2019 में मिस्टर इंडिया के सेमीफाइनलिस्ट भी रहे हैं अनुराग।
फिर भी एकलव्य की तरह शाहरुख खान और उनकी फिल्मों से प्रेरित अनुराग कुशवाहा अपने सपने को सच करने में दिनरात लगे रहते हैं। पहले मॉडलिंग में अपना नाम बनाया और अब अभिनय की दुनिया में कदम रख चुके हैं। आगे भी उनके कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बातें चल रही हैं। वे कहते हैं कि आने वाले दिनों में कुछ अच्छा और बड़ा होने वाला है।
अनुराग ने अभिनय थियेटर निर्देशक बैरी जॉन के स्कूल से सीखा, जहां से शाहरुख खान ने भी अभिनय का ककहरा सीखा था। इसके अलावा नोएडा फिल्म सिटी में भी उन्होंने एक्टिंग के क्लास लिए और अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए साल 2018-19 में मुंबई आ गए। इस बीच उनका यह विश्वास है कि किसी भी चीज को मेहनत और लगन से करो तो वो पूरी हो जाएगी। वे आज हर तरह के किरदार करने की लालसा रखते हैं। वे युवाओं से ये भी कहते हैं कि जब कोई चीज शुरू करो, तो उसे पूरा करो। बीच में ‘गिवअप’ मत करो।



Comment here