Breaking News

मोतिहारी में गैस भरा टैंकर पलटा:हल्दिया से नेपाल जा रहा था टैंकर, हा’दसे के कारण गैस रिसाव; खाली कराया गया इला’का

मोतिहारी में एक बड़ा हादसा टल गया। जहा गैस भरा एक टैंकर सड़क किनारे पलट गया। इससे गैस का रिसाव शुरू हो गया। टैंकर में 18 टन गैस भरा था। गैस रिसाव देख क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। घटना मोतिहारी में मधुबन थाना क्षेत्र के मछहा चौक रूपनी के पास की है। सूचना मिलते ही मौके पर पकड़ीदयाल एसडीपीओ सुनील कुमार सिंह, मधुबन और फेनहारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कैम्प शुरू कर दिया।

गैस रिसाव होने की सूचना मधुबन थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने मोतिहारी एसपी को दी, रिसाव की खबर मिलने के बाद एसपी ने रेस्क्यू टीम घटना स्थल पर भेजकर सबसे पहले रिसाव रोकने का काम शुरू कराया, जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुच रुक-रुककर रिसाव रोकने के लिए पानी का फुहारा दे रहे थे। तब तक रेस्क्यू टीम ने आकर रिसाव को रोक दिया।

एरिया को कराया गया खाली

गैस टैंकर पलटने के बाद शुरू हुए गैस रिसाव के बाद प्रशासन की टीम नेएरिया को खाली करा दिया हैं। उस रास्ते से आने जाने वाले पर भी रोक लगा दिया हैं। वही आसपास के घरों में रहने वालों को घर से बाहर करा दिया गया है।

हल्दिया से नेपाल जा रहा था टैंकर

बताया जा रहा है गैस टैंकर हल्दिया से नेपाल के लिए जा रहा था। टैंकर के ड्राइबर चंद्रिका पासवान का घर मधुबन में है। इसीलिए वह टैंकर लेकर नेपला न जा अपने घर जाने लगा। इसी दौरान सड़क पतली होने के कारण टैंकर पलट गया। टैंकर में 18 टन गैस लदा हुआ था।

क्रेन का किया जा रहा है इंतजार

मधुबन थाना क्षेत्र के मछहा चौक रूपनी के पास हुए गैस टैंकर पलटने के बाद गैस रिसाव को रोक दिया गया हैं। और क्रेन का इंतजार किया जा रहा है। क्रेन आने के बाद टैंकर वहां से हटा दिया जाएगा। एसपी कुमार आशीष ने बताया कि रेस्क्यू करा दिया गया। क्रेन का इंतजार हो रहा है। वही इतनी बड़ी लापरवाही करने वाले टैंकर चालक पर कार्रवाई की जाएगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.