Breaking News

बॉयफ्रेंड के सामने गैं’गरे’प…मांझी बोले- ऐसा होता रहता है:सरकार को बदनाम करने की साजिश

वैशाली में बॉयफ्रेंड के सामने नाबालिग से गैंगरेप मामले पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने संवेदनहीन बयान दिया। उन्होंने कहा कि राज्य की आबादी 12 करोड़ है। इस तरह की घटना होती रहती है। रेप पर मांझी ने कहावत पेश करते हुए कहा कि एक साथ बर्तन रहता है तो ढनमन करता ही रहता है।

वहीं, जीतन राम मांझी ने वैशाली में हुए नाबालिग रेपकांड की घटना को साजिश बताते हुए कहा कि ऐसी घटना में साजिश भी हो सकती है। सरकार को बदनाम करने के लिए भी हो सकता है। लेकिन बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई तुरंत की जाती है। ऐसे में जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

बता दें कि वैशाली के जंदाहा में 14 वर्ष के नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का अंजाम 5 दरिंदों ने दिया था। और वीडियो वायरल कर दिया था, लेकिन घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

4 दिन से पीड़िता और प्रेमी गायब

वैशाली के जंदाहा की जिस नाबालिग छात्रा से गैंगरेप हुआ था, वो अब गायब है। गैंगरेप पीड़िता ना तो घर पर है और ना ही अस्पताल में। बीते दो दिनों से परिवार का ना ही पीड़िता से संपर्क हो सका है, ना ही उसकी मां से। परिजनों को शक है कि पुलिस अब पीड़ित छात्रा को जांच और बयान का हवाला देते हुए मीडिया से छिपाने के प्रयास में जुट गई है।

नाबालिग छात्रा को पुलिस पिछले 4 दिनों से अपने कस्टडी में लिए हुए है। इलाज एवं 164 का बयान दिलाने का हवाला देते हुए नाबालिग छात्रा को गायब किए हुए है। इसको लेकर पीड़िता के परिजन और स्थानीय लोग आशंकित हैं। लोगों को अंदेशा है कि पुलिस अपने काम में लापरवाही बरत रही है और इस तरह आरोपितों की मदद कर रही है।

बता दें कि गैंगरेप की घटना के पांच दिन बीत गए हैं। बीते 8 सितंबर को ही बॉयफ्रेंड के सामने नाबालिग का 5 लोगों ने रेप कर वीडियो बनाया था। अब इस मामले में पीड़िता के बारे में पूछने पर कोई भी पुलिस अधिकारी खुलकर कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

मांझी ने इसे सरकार के खिलाफ साजिश बता दिया।

मांझी ने इसे सरकार के खिलाफ साजिश बता दिया।

3 दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं

​​​​​​वैशाली के जंदाहा में बॉयफ्रेंड के सामने नाबालिग से गैंगरेप करने वाले पांचों आरोपी 3 दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। एसपी मनीष कुमार ने एसआईटी बनाकर जांच करने के लिए कहा है। एसपी ने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फिलहाल वैशाली पुलिस ने घटना के मास्टरमाइंड आरोपी अमोद कुमार दास के पिता और छोटे भाई को हिरासत में ले रखा है। दोनों से पूछताछ किया जा रही।

दरअसल, 8 सितंबर को नौवीं की छात्रा स्कूल जा रही थी। इसी दौरान वह अपने प्रेमी से मिलने पहुंच गई। तभी गांव के ही अमोद कुमार दास ने अपने दोस्तों के साथ पकड़ लिया। गांव में बदनाम करने और पुलिस को बुलाने की धमकी देकर सभी ने उसके साथ गैंगरेप किया। जब लड़की घटना स्थल पर बेहोश हो गई तो सभी आरोपी फरार हो गए थे।

तीसरे दिन वीडियो वायरल होने लगा

रेप का वीडियो बनाकर लिया। बाद में रेप का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। 11 सितंबर को वीडियो वायरल होने लगा। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

वीडियो में दिख रहा है कि लड़की और उसके प्रेमी को कुछ युवक घेरे हुए हैं। वे उसके कपड़े लिए हुए हैं। लड़की और उसका प्रेमी छोड़ने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन युवक मानने को तैयार नहीं है। इसके बाद लड़की के साथ रेप करते हैं।

वीडियो सामने आया तब परिवार को पता चला

रविवार को वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में हंगामा हो गया था। चाची ने बताया कि लड़की के मम्मी-पापा यहां नहीं थे। वो लोग काम करने गए थे। जब वीडियो सामने आया तब हम लोगों को इस मामले का पता चला।

मामला रफा-दफा करने का दबाव

चाचा का कहना है कि वह स्कूल के लिए निकली थी। रास्ते में बजरंग बली का मंदिर है, वही से उसे हथियार के बल पर उठा लिया गया। वो 9वीं में पढ़ती है। वीडियो वायरल हुआ तो हमें पता चला। कुछ लोगों ने मामले को रफा-दफा करने के लिए परिवार के लोगों पर दबाव भी बनाया।

5 आरोपियों की तलाश

पुलिस मुख्य आरोपी अमोद कुमार दास समेत उसके पांच दोस्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। इसलिए पुलिस आरोपियों के परिवार पर दबाव बना रही है कि आरोपी सरेंडर कर दें। वैशाली एसपी मनीष ने एसआईटी टीम गठित कर मामले की जांच पड़ताल करने का निर्देश दे दिया है। वैशाली एसपी मनीष कुमार ने कहा कि जल्द ही सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे। उन्होंने पीड़िता के परिवार वालों को भरोसा दिलाया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.