Breaking News

मुजफ्फरपुर में बढ़ा चोरों का आतंक:सरकारी कार्यालय में घुसकर चोरी की घटना को दिया अंजाम, CCTV में कैद हुई वारदात

मुजफ्फरपुर में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोरो ने अब सरकारी कार्यालय शिकार को अपना निशाना बनाया। दरअसल, नगर पंचायत चुनाव को लेकर मीनापुर का नामांकन केन्द्र भूमि सुधार उप समाहर्ता पूर्वी के कार्यालय में बनाया गया है। जिसमें मीनापुर के कार्यपालक सहायक गुड्डू कुमार यादव की प्रतिनियुक्ति की गई है। इस दौरान डीसीएलआर पूर्वी जयचंद यादव के चेंबर में मीटिंग चल रही थी। इसी बीच एक एक व्यक्ति ने डीसीएलआर पूर्वी के कार्यालय में घुसकर गुड्डू कुमार यादव का लैपटॉप चार्जर उठाकर झोले में रखकर फरार हो जाता। इसकी पूरी करतूत कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

कैमरे में साफ साफ देखा जा रहा है कि लैपटॉप टेबल पर रखा हुआ है। इसी बीच एक व्यक्ति भीतर घुस जाता है। इधर उधर देखने के बाद पहले लैपटॉप अपने झोले में रखता है। फिर, चार्जर भी लेकर झोले में रख लेता है। इसके बाद तुरंत मौके से निकल जाता है। इस दौरान बाहर की फुटेज में वह जाते दिखता है।

इधर, डीसीएलआर पूर्वी जयचंद यादव का कहना है कि पूरी घटना को लेकर नगर थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। वहीं गुड्डू कुमार यादव जिनका लैपटॉप चोरी हुआ है। उन्होंने कहा कि कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि कार्यालय से लैपटॉप चोरी हो जाएगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.