Breaking News

जलजमाव समाधान:इंतजार खत्म – ब्रह्मपुरा किला बांध में मिनी पंपिंग स्टेशन बनेगा, स्मार्ट सिटी के काम को एनओसी

शहर के लक्ष्मी चाैक, जूरन छपरा, सिकंदरपुर व सरैयागंज इलाके काे जलजमाव से निजात दिलाने के लिए सीवरेज पाइपलाइन बिछाने व एसटीपी के काम में अब तेजी आएगी। ब्रह्मपुरा किला बांध में मिनी पंपिंग स्टेशन बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से एडीएम ने स्मार्ट सिटी काे एनओसी जारी कर दी है। स्मार्ट सिटी के तहत शहर में तीन मिनी पंपिंग स्टेशन का निर्माण ब्रह्मपुरा किला बांध, मेरिन ड्राइव राेड के बगल में और गोशाला में होना है। इसमें मेरिन ड्राइव राेड के बगल में मिनी पंपिंग स्टेशन बनाने को लेकर एनओसी पहले ही मिल चुका है। अब केवल गोशाला की भूमि पर मिनी पंपिंग स्टेशन के लिए एनओसी मिलने का इंतजार स्मार्ट सिटी काे है।n

3 मिनी पंपिंग स्टेशन का होना है निर्माण

फायदा – निचले इलाके का पानी खींचेंगे, नहीं होगा जलजमाव।

84 किमी में सीवरेज पाइप बिछाई जा रही

फायदा – 10 हजार से अधिक घरों का गंदा पानी इससे निकलेगा।

30 किमी स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज शहर में बनेगा

फायदा – बारिश के पानी की आसानी से होगी निकासी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.