बांका: जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र में रोड हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। हादसा कसबा पंचायत स्थित कसबा गांव के पास की है। ट्रैक्टर पलटने से चालक सह ऑनर की मौत हो गई। जबकि उस पर सवार एक व्यक्ति ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। ट्रैक्टर चालक हेमंत कुमार झा उर्फ बौआ कसवा गांवा का ही रहने वाला था।
हादसे की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि हेमंत अपनी ट्रैक्टर लेकर खेत की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान कसबा मैदान के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे घटनास्थल पर ही भंडारों बहियार में उक्त युवक की मौत हो गई। इसके बाद कलिया नदी में ट्रैक्टर जा गिरा।
हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और आनन – फानन में बौआ को लेकर इलाज के लिए निकल पड़े। घटना से आहत मृतक की मां शशिकला झा अपने पुत्र के वियोग में दहाड़ मारकर रो रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि हेमंत कुमार की शादी करीब सात वर्ष पूर्व हुई थी। जिसमें ओम, कश्यप सहित दो संतान हैं।



Comment here