Breaking News

मुजफ्फरपुर में पंसस के साथ जमकर मा’रपी’ट:बाइक ने बाइक से जबरन उतारा, जमीन पर पटक-पटककर पीटा; हालत गंभीर

मुजफ्फरपुर में पंसस के साथ जमकर मारपीट की गई। मारपीट के दौरान वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की पूरी वारदात सामने लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित खरौना पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सुमित कुमार है। उन्हें सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

इस मारपीट की घटना का वीडियो CCTC में कैद हो गया। इसके स्पष्ट दिख रहा है की चार से पांच युवक उन्हें बाइक से उतारकर जमीन पर पटक – पटक कर पीट रहे हैं। इस वीडियो को साक्ष्य के तौर पर पुलिस को परिजन ने सौंपा है। सुमित कुमार ने भांजे प्रकाश कुमार ने बताया की पिछले दो तीन महीनों से दीपक नाम के व्यक्ति उनके मामा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र कमेंट कर रहे थे।

इसका उन्होंने कई बार विरोध किया और ऐसा नहीं करने की बात कही थी। इसे लेकर आरोपी पक्ष के साथ पहले से विवाद हुआ था। आरोपियों ने उन्हें जान से मार देने तक की धमकी दी थी। इसी दौरान जब सुमित गांव से घर लौट रहे थे और बेटे के लिए चॉकलेट लेने एक दुकान पर रुके। तभी आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। बाइक से नीचे खींचकर जमकर पिटाई कर दी। वे किसी तरह से वहां से जान बचाकर भागे। घटनास्थल के सामने एक घर में लगे सीसीटीवी मे पूरी वारदात कैद हो गई है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। आरोपी पक्ष फरार बताया जा रहा है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.