Breaking News

12 दिन में बच्चा चो’री के 11 केस, सभी झूठे:बेतिया में भीड़ ने जिन्हें पी’टा वो मानसिक रो’गी या भटके लोग; 600 पर FIR

बिहार के कई जिलों से बच्चा चोरी के शक में भीड़ की पिटाई की खबरें सामने आई हैं। बेतिया में 12 दिन में 11 बच्चा चोरी के केस सामने आए हैं। सभी झूठे हैं। सभी मामलों में पहले अफवाह फैलाई गई और उसके बाद मारपीट की गई। जिन लोगों के साथ मारपीट की जा रही है उनमें अधिकतर मानसिक रोगी या दूसरे राज्यों के भटके हुए लोग हैं। पुलिस भी अब ऐसे लोगों से सख्ती से निपटने की तैयारी में है। अकेले बेतिया में पीटने वाले 600 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

बच्चा चोरी की शक में पिटाई के चलते कई विक्षिप्त महिलाएं घायल भी हो गई है। जिसका पुलिस ने इलाज भी करवाया है। भीड़ ने सभी मामलों में बच्चा चोरी के शक में अनजान लोगों को बुरी तरह पीट दिया। लेकिन जब पुलिस ने जांच की तो सभी मामले झूठे निकले। कोई खुद के बच्चे के साथ था तो कोई मानसिक रोगी।

पहली घटना- विक्षिप्त महिला को पीटा, 60 पर केस दर्ज

30 अगस्त को डीके शिकारपुर में विक्षिप्त महिला की बच्चा चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने घायल अवस्था में उसको अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज करवाया था। इस मामले में डीके शिकारपुर गांव के 12 लोगों को नामजद करते हुए 60 अज्ञात लोगों पर पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है।

दूसरी घटना- अपने बच्चे को लेकर जा रही महिला को पकड़ा

2 सितंबर की संध्या नरकटियागंज के शिवगंज में महिला अपने बच्चे को गोद में लेकर तेजी से भाग रही थी। मोहल्ले के लोगों ने उसको बच्चा चोर समझ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि महिला के गोद में जो बच्चा है, वह उसी का है। महिला गौनाहा की रहने वाली थी।

बच्चा चोरी के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया था।

बच्चा चोरी के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया था।

तीसरी घटना- दरवाजे के पास खड़ी महिला को लोगों ने पीटा

3 सितंबर को नरकटियागंज ब्लाॅक रोड में एक महिला किसी के दरवाजे के पास खड़ी थी।अनजान महिला को देख मुहल्ले के लोग बच्चा चोर समझ बैठे और उसकी पिटाई कर दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत लोगों के चंगुल से महिला को मुक्त करा इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले गए।

चौथी घटना- विक्षिप्त महिला को देख फैलाई अफवाह, पीटा

5 सितंबर को शिकारपुर थाना के जयमंगलापुर गांव के अलग-अलग वार्डो में दो महिलाओं को बच्चा चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस की जांच के क्रम में दोनों महिलाएं विक्षिप्त निकली थी।

पांचवीं घटना- यूपी से भटक कर बिहार पहुंची वृद्ध महिला पर भी आरोप

5 सितंबर को भंगहा थाना क्षेत्र के भंगहा बाजार में एक महिला को लोगों ने बच्चा चोरी के आरोप में पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस की जांच में महिला यूपी के रहने वाली निकलीं थी और भटककर इधर आ गई थी। जिसके बाद भंगहा पुलिस ने वृद्ध महिला को वृद्धाश्रम में छोड़ दिया।

छठी घटना- 8 लोगों को बच्चा चोरी के आरोप पकड़ा

किसी काम वास्ते जा रहे लोगों को पकड़कर बच्चा चोरी के आरोप में भीड़ ने की पिटाई कर दी। 9 सितंबर को मझौलिया थाना क्षेत्र में 8 लोगों को बच्चा चोरी के आरोप में पिटाई की घटना घटी। इसमें 500 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

सातवीं घटना- विक्षिप्त महिला को देख फैलाई अफवाह

10 सितंबर को मैनाटांड़ के बसंतपुर रोड में थेथरी नदी के किनारे विक्षिप्त महिला को देख बच्चा चोर का अफवाह फैलाई। यहां लोगों ने सुझबूझ दिखाते हुए महिला के साथ मारपीट नहीं की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को पकड़ कर जांच की तो महिला विक्षिप्त निकली।

बच्चा चोरी के आरोप में महिला को पीटती भीड़।

बच्चा चोरी के आरोप में महिला को पीटती भीड़।

SDPO बोले- कानून हाथ में न लें लोग

वहीं इस मामले नरकटियागंज एसडीपीओ कुन्दन कुमार ने बताया कि अब तक के जितने बच्चा चोर की मामले सामने आया है सब झूठा निकला है। जांच में यह निकल कर सामने आया है की अक्सर उन लोगों की पिटाई कर दी जा रही है। इनका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है और वे विक्षिप्त हैं। इस मामले में पुलिस ने अपील की है कि आम लोग कानून को अपने हाथ में न लें। एसडीपीओ ने कहा है कि बच्चा चोरी का शक होने पर भी किसी के साथ मारपीट न करें। इसके अलावा, ऐसी कोई जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दें, उसके बारे में अफवाह न फैलाएं। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.