Breaking News

बिहार में शहर-शहर बच्चा चोरी के शक में पि’टाई, नवादा में महिला बनकर आए युवक को दबोचा

बिहार के कई शहरों से बच्चा चोरी के शक में मारपीट की खबरें सामने आई हैं। शनिवार की रात नवादा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी और खगड़िया में भीड़ ने अफवाह के बाद लोगों के साथ मारपीट की है। नवादा के पोस्टमार्टम रोड और नवीन नगर मोहल्ले के पास तो युवक की भीड़ ने इसलिए पिटाई कर दी कि उसने साड़ी पहन रखी थी। उसने महिलाओं के नकली बाल भी लगा रखे थे। लोगों ने बच्चा चोरी के आरोप में उसे जमकर पीटा। हालांकि समय रहते पुलिस ने युवक को भीड़ के चंगुल से बचा अस्पताल में भर्ती कराया।

नवादा में युवक को साड़ी पहने पकड़ा। भीड़ ने पीट-पीटकर मुंह से खून निकाल दिया।

नवादा में युवक को साड़ी पहने पकड़ा। भीड़ ने पीट-पीटकर मुंह से खून निकाल दिया।

नवादा में पकड़ा गया लड़का नाबालिग बताया जा रहा है। वो किराए के मकान में रहकर इंटर की पढ़ाई करता है। लोगों का आरोप है कि युवक साड़ी पहन कर मुहल्ले में घूम रहा था। जब लोगों ने उसे इस हाल में देखा तो कुछ ने बच्चा चोर होने का शोर मचा दिया। इसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई और लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। लोगों ने युवक के पास से महिला के नकली बाल भी बरामद किए हैं।

नवादा में पकड़ा गया युवक नकली बाल और साड़ी पहनकर घूम रहा था।

नवादा में पकड़ा गया युवक नकली बाल और साड़ी पहनकर घूम रहा था।

इधर, नगर थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि युवक के साथ मारपीट की गई है। उसे बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया गया है। हालांकि युवक द्वारा यह बताया गया कि उसे रेलवे स्टेशन पर किसी ने नशीला पदार्थ सूंघा दिया था। इसके बाद उसे साड़ी पहनाई गई है। पुलिस अभी इस मामले पर गंभीरता से जांच करेगी।

सीतामढ़ी में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हो गया है।

सीतामढ़ी में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हो गया है।

सीतामढ़ी में बच्चा चोरी के आरोप में युवक की पिटाई

इधर, सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के बसतपुर में एक युवक को लोगों ने बच्चा चोरी के आरोप में जमकर पीटा। हालांकि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसकी गलती इतनी थी कि उसने एक बच्चे को रोका था। इतने में आसपास लोगों ने उस पर बच्चा चोरी का आरोप लगा दिया। वहीं, कुछ लोगों ने उसकी पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

समस्तीपुर में भी बच्चा चोरी के आरोप में युवक की पिटाई की गई।

समस्तीपुर में भी बच्चा चोरी के आरोप में युवक की पिटाई की गई।

बच्चा चोरी के शक में पिलर से बांधकर पीटा
वहीं, समस्तीपुर स्थित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर गांव में शनिवार की रात बच्चा चोर होने के शक पर लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। पिलर से बांधकर उसकी पिटाई की। फिर पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। पिटाई के बाद युवक को लोगों ने मुफस्सिल पुलिस के हवाले कर दिया। 

खगड़िया में भी बच्चा के आरोप में युवक की पिटाई की गई।

खगड़िया में भी बच्चा के आरोप में युवक की पिटाई की गई।

खगड़िया में बच्चा चोरी के आरोप में युवक को पीटा

इधर, खगड़िया के अलौली प्रखंड के बहादुरपुर थाना क्षेत्र शुम्भा पंचायत में शनिवार की देर रात ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के शक में एक युवक को पकड़ कर जमकर पीटा। गांव में यह बात आग की तरह फैल गई, जहां आरोपी को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। उग्र भीड़ ने बच्चा चोर युवक का कपड़ा खोल और रस्सी से बांधकर पीटा। पुलिस ने उसे भीड़ से बचाया और कहा कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.