बक्सर जिले के पांडेयपुर गांव में शनिवार की शाम पोखरा में गिरकर डूबने से एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय मुरार थाना की पुलिस ने पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।इस घटना के बाद से ही पाण्डेयपुर गांव में कोहराम मच गया।
बंदर से डर कर भागने में चली गई जान
मुरार थाना क्षेत्र के पाण्डेयपुर निवासी पंकज कुमार 18 वर्ष, पिता- संतोष कुमार शनिवार की शाम गांव के पोखरे की तरफ जा रहे थे।बताया गया कि उसी वक्त एक बंदर ने खेद लिया।बंदर से डर कर पंकज कुमार भगाने लगा उसी दौरान उसका पैर फिसला और पोखरा के गहरे पानी मे चले जाने से डूब गया।युवक को तैरने नही आता था जब तक ग्रामीणों को इसकी जनकारी हुई तब तक बहुत लेट हो चुका था।सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक को पानी से निकाल चौगाई PHC पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चाचा के लैब में करता था काम
पंकज कुमार दो भाइयों में संतोष महतो का बड़ा बेटा था।ग्रामीणों ने बताया कि वह अभी इंटर में पढ़ाई के साथ अपने चाचा गुप्तेश्वर महतो के अम्बे जांच घर मे भी काम करता था।जिससे घर को थोड़ी आर्थिक मदद हो जाती थी। लेकिन इसके चले जाने के कारण घर मे दुःखों का पहाड़ टूटू गया है।घटना के बाद से ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मुरार थानाध्यक्ष रविकांत प्रसाद द्वारा बताया गया कि सूचना पर पहुंच मामले की छानबीन की जा रही है।शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है।



Comment here