पटना पुलिस ने बालू माफियाओं के खूनी वारदात की पृष्ठभूमि को शनिवार को पूरी तरह नाकामयाब कर दिया। सूचना पाकर भारी मात्रा में पहुंची पुलिस बल ने घेराबंदी कर दो बालू माफियाओं को कई कारतूस, नकद रुपए और आपत्तिजनक सामानों के साथ धर दबोचा है जबकि कई बालू माफिया हथियार के साथ भागने में सफल हो गए। पुलिस अगर मौके स्थल पर पहुंचने में देर करती तो आज बिहटा की धरती एक बड़ी खूनी वारदात का गवाह बन जाता।null
मिली जानकारी के अनुसार बिहटा के न्यू शिव शक्ति नगर में बालू माफियाओं के दो गुट आपस में किसी बड़ी खूनी रंजिश को अंजाम देने के फिराक में थे। इसकी भनक बिहटा पुलिस को लग गई। पुलिस को इस खूनी वारदात की भनक लगते हैं पुलिस ने एक टीम गठन करके भारी संख्या में न्यू शक्ति नगर पहुंचे। पुलिस को आने की भनक लगते हैं बालू माफियाओं के पैर उखड़ गए और वह किसी तरह वहां से भागना शुरू कर दिया। पुलिस ने भाग रहे बालू माफियाओं में से 2 को खदेड़ कर पकड़ लिया।

गिरफ्तार बालू माफिया भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव का निवासी सूरज राय एवं विक्की राय है। बताया जा रहा है कि यह दोनों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने बालू माफियाओं के बुलावे पर आए थे। पुलिस ने इनके पास से 20 जिंदा कारतूस 66 हजार रुपए बरामद किए। बताया जा रहा है कि कुछ बालू माफिया हथियार लेकर वहां से भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। बिहटा थानेदार रंजीत कुमार ने कहा कि सूचना मिली कि न्यू शिवशक्ति नगर में बालू माफिया किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार किया है।






Leave a Reply