‘तू छोड़ के न जा….’ यूट्यूब पर हुआ रिलीज
मुजफ्फरपुर ; यूट्यूब पर वेब डांस स्टूडियो के द्वारा एक बेहतरीन गाना रिलीज़ किया गया है। ‘तू छोड़ के न जा….’ जिसे मोनिका नियोपिन और ऋषभ थापा के द्वारा फिल्माया गया है। इस वीडियो में ऋषभ के डांस की लोगो ने काफी तारीफ की है। लोग ऋषभ और मोनिका की केमिस्ट्री को काफी पसंद कर रहे हैं। ऋषभ मुजफ्फरपुर के मुशहरी ब्लॉक के ईटीसी कॉलोनी के रहने वाले है।
इस वीडियो को यूट्यूब पर 6 सितम्बर को रिलीज़ किया गया, सिर्फ दो दिनों में ही इस वीडियो को लोगों ने पसंद किया हैं। जिसके व्यूज 3.3k हो गए हैं। 6 महीने की कड़ी मेहनत के बाद ये वीडियो तैयार किया गया है। ‘तू छोड़ के न जा….’ एक रोमांटिक सॉन्ग है। इस गाने का म्यूजिक सौम्य सौरभ ने दिया है। गाने को स्पॉन्सर गौरभ कुमार के द्वारा किया गया है।
इवेंट सपोर्टर शिषिर सर और डब्लू डी ई क्रू मेंबर के द्वारा किया गया। इवेंट सपोर्टर शौर्य शर्मा , रोहित, रौशन कुमार आदि के द्वारा किया गया है। ‘तू छोड़ के न जा….’ का वीडियो ग्राफी आकाश श्रेष्ट ने किया है। मुजफ्फरपुर न्यूज़ से हुई बातचीत गाने के मुख्य किरदार ऋषभ ने कहा कि इस वीडियो को बनाने में हमारी पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है साथ ही कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ा है। इसीलिए ऋषभ ने मुजफ्फरपुर न्यूज़ क्व माध्यम से यह अपील की है कि दर्शक हमारे इस रोमांटिक गाने के वीडियो को देखे और ढ़ेर सारा प्यार दे।








Leave a Reply