बेगूसराय में एक युवक शराब के नशे में सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा करता रहा और लोग तमाशबीन बने रहे। मामला नगर थाना क्षेत्र के कचहरी रोड की है। देर रात जब लोग सड़कों पर सफर कर रहे थे तो लोगों ने एक युवक को शराब के नशे में सड़क के किनारे लेटे हुए देखा। शराबी घंटों तक सड़क किनारे लेटे हुए था और ड्रामा करते रहा। उसके बाद किसी तरह लोगों ने जब शराबी युवक के सर पर पानी का छींटा दिया तब जाकर किसी तरह युवक चलने फिरने लायक हुआ और फिर वहां से निकल गया
आप देख सकते हैं किस तरह से एक शराबी शराब के नशे में दिख रहे हैं।युवक ने अपना नाम अर्जुन बताया और वह भागलपुर जिले का रहने वाला था। आए दिन सड़कों पर ऐसे मामले सामने आ रहे हैं ऐसे में कहा जा सकता है कि बिहार में यह कैसी शराबबंदी। बताते चलें कि शराबबंदी को सफल बनाने के लिए लगातार बेगूसराय पुलिस कार्रवाई करते हैं लेकिन इसके बावजूद भी शराब बेचने और पीने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं।



Comment here