मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे के बाद अब उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के दिल्ली दौरा का कार्यक्रम बन गया है। शुक्रवार को वो दिल्ली जा सकते हैं। उनके तीन दिनों तक दिल्ली में रहने का कार्यक्रम बन रहा है। देश के अन्य विपक्षी दलों को जोड़ने में राजद की भूमिका को लेकर उनके पिता लालू यादव उनको निर्देश दे चुके हैं।
हालांकि उनके साथ लालू यादव और राबड़ी देवी के भी साथ जाने का कार्यक्रम अभी फाइनल नहीं हुआ है। लालू यादव का इलाज दिल्ली एम्स के डाक्टरों की देखरेख में चलता है। उनके बेहतर इलाज के लिए लालू परिवार ने देश से बाहर ले जाने की योजना बनाई है।







Leave a Reply