Breaking News

अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर:श्रम संसाधन विभाग को फरवरी तक मिल जाएंगे नियमित इंस्ट्रक्टर

सरकारी आईटीआई में नियमित इंस्ट्रक्टर बहाली के लिए 8 साल से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। 149 सरकारी आईटीआई में 2404 इंस्ट्रक्टर बहाली के लिए नवंबर तक वैकेंसी आने की उम्मीद है। 146 इंस्ट्रक्टर (अनुदेशक) पद मामले पर श्रम संसाधन विभाग इसी महीने सामान्य प्रशासन विभाग की क्वायरीज का जवाब भेज देगा।

इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से 146 पदों की रिक्ति भी तकनीकी सेवा आयोग को चली जाएगी, 2258 पदों की वैकेंसी पहले ही जा चुकी है। श्रम संसाधन विभाग का लक्ष्य फरवरी 2023 तक नियमित इंस्ट्रक्टर मिल जाएं। पिछले दिनों बैठक में तकनीकी सेवा आयोग ने श्रम संसाधन विभाग को भरोसा दिया है कि आवेदन लेने बाद जल्द कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (सीबीटी) के माध्यम से परीक्षा लेकर रिजल्ट दे देगा।

2404 इंस्ट्रक्टर बहाली के लिए वैकेंसी नवंबर तक आएगी
पिछले छह साल में राज्य में सरकारी आईटीआई की संख्या 40 से बढ़ कर 149 हो गई, लेकिन नियमित इंस्ट्रक्टर नहीं होने से पढ़ाई बाधित हो रही है। सरकारी आईटीआई में अभी नामांकन लगभग 22 हजार है। राज्य सरकार ने सात निश्चय के तहत हर अनुमंडल में कम से कम एक आईटीआई खोलने का निश्चय किया था। प्रत्येक जिला स्तर पर एक-एक महिला आईटीआई भी खोले गए। 2015-16 सत्र से प्रत्येक साल 17 से 25 आईटीआई खोले गए। 2014 में आईटीआई में लगभग 1180 नियमित इंस्ट्रक्टर बहाल करने का प्रस्ताव तैयार किया गया था।

यह है नियमावली
नियमित बहाली में संविदा वाले इंस्ट्रक्टर को एक वर्ष के लिए 5 व अधिकतम 20 अंक मिलेंगे। 35% महिलाओं और 2%स्वतंत्रता सेनानियों के नाती, नतिनी व पोते-पोती के लिए आरक्षित रहेंगी। नई नियमावली के अनुसार पहले से संविदा पर कार्य करने वाले इंस्ट्रक्टर को उम्र में छूट का प्रावधान होगा। अनुभव के आधार पर एक वर्ष के लिए 5 अंक और अधिकतम 20 अंक ग्रेस मिलेगा। तीन वर्ष पहले श्रम मंत्रालय ने नया गाइड लाइन जारी किया है कि सीटीआई डिग्री बिना इंस्ट्रक्टर नहीं बनाया जा सकता है। पहले आईटीआई उत्तीर्ण को ही इस पद पर बहाल कर लिया जाता था।

वेल्डर ट्रेड एडवांस वेल्डर में अपग्रेड होगा
टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल्स, प्लंबर मैकेनिक, ऑटो बॉडी पेंटिंग, स्मार्ट फोन टेक्नीशियन कम ऐप टेस्टर, टेलीकॉम टॉवर टेक्नीशियन, इंटरनेट ऑफ थिंग टेक्नीशियन, स्मार्ट हेल्थ केयर, टेक्नीशियन डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर रिपेयर व इंटरनेट ऑफ थिंग टेक्नीशिय, स्मार्ट एग्रीकल्चर

2258 इंस्ट्रक्टर की जरूरत
वर्तमान में 149 सरकारी आईटीआई में लगभग 2258 इंस्ट्रक्टर की जरूरत है। अभी 218 नियमित इंस्ट्रक्टर हैं। लगभग 800 संविदा व अतिथि इंस्ट्रक्टर कार्यरत हैं।

  • सरकारी आईटीआई 149, नामांकन क्षमता – 28 हजार
  • निजी आईटीआई 1171, नामांकन क्षमता- 02 लाख

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.