पटना में भी अब शुरू हुआ अप्लाइड न्यूट्रिशन का सार्टिफिकेट कोर्स। यह कोर्स विद्या डाइट क्लिनीक के सहयोग से गंगादेवी महिला महाविद्यालय में आयोजित किया गया है। बता दें कि विद्या डाइट क्लिनिक के सहयोग से अप्लाइड न्यूट्रिशन में 12 सप्ताह के सार्टिफिकेट कोर्स की शरुआत किया गया। राष्ट्रीय पोषण माह के इस शुभ अवसर पर अप्लाइड न्यूट्रिशन कोर्स का शुभारंभ आज के युवापीढ़ी में पोषण को लेकर जागरूकता लाने की अच्छी पहल है।
इस कोर्स की संचालिका डॉ विद्या का कहना है कि छात्रों के लिए यह एक वोकेशनल शिक्षा के तरफ प्रेरित करने वाला कोर्स साबित होगा। बताते चले कि ग्रेजुएशन कोर्स के बाद न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, एडवांस्ड डिप्लोमा या मास्टर डिग्री कोर्स कर सकते हैं। न्यूट्रिशन में अधिकतर सर्टिफिकेट कोर्स हैं, जिनमें आहार की जरूरत, अलग-अलग बीमारियों के इलाज में पोषक आहार का प्रबंधन आदि के सिद्धांत समझाए जाते हैं। इस अवसर पर प्रो. डॉ सजला शिल्पी ने कहा सही पोषण से ही हमारा देश रौशन होगा।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर डॉ मणिबाला भी मौजूद रहीं। डॉ. मणिबाला ने कोर्स में नामांकित छात्राओं को प्रोत्साहित किया और इस क्षेत्र में अच्छा करने की शुभकामनाएं भी दी। इस मौके पर महाविद्यालय के सभी शिक्षिकाऐं भी मौजूद थीं।




Leave a Reply