Breaking News

रोहतास के बिक्रमगंज से गायब नाबालिग उत्तर प्रदेश में मिली:1.55 लाख में बेची गई, पुलिस ने फर्रूखाबाद से किया बरामद, तीन गिरफ्तार

रोहतास जिले के ब्रिकमगंज थाना क्षेत्र से गत 2 सितंबर 2022 को गायब हुई लड़की को रोहतास पुलिस ने यूपी के फर्रूखाबाद से सकुशल बरामद कर लिया है। लड़की को शादी के नियत से फर्रूखाबाद में 1 लाख 55 हजार में बेचा गया था। लड़की का क्रय करने में शामिल तीन लोगों को रोहतास पुलिस ने फर्रूखाबाद में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी आशीष भारती ने गुरुवार देर रात बताया कि लड़की बिक्रमगंज वार्ड 22 से गायब हुई थी। जिसके अपहरण की प्राथमिकी 4 सितंबर को दर्ज कराई गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए बिक्रमगंज थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था।

तकनीकी अनुसंधान के क्रम में पता चला कि अपहृत लड़की यूपी के फर्रूखाबाद जिला के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में ले जाया गया है। सूचना के बाद विशेष टीम को तत्काल छापेमारी के लिए फर्रूखाबाद के मोहम्मदाबाद रवाना किया गया। जहां छापेमारी में अपहृत लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया। जबकि तीन लोगों सुशील कुमार, रामानंद राठौर एवं तेज सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसमें से पहले दो मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के पीपरा गांव के हैं, जबकि तीसरा इसी जिले के नीसाई गांव का है। उक्त तीनों ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

भाग कर पटना स्टेशन गई थी लड़की

एसपी ने बताया कि उक्त लड़की घर से भागकर पटना स्टेशन गई थी। जहां से कुछ लोग उसे बहला फुसला कर कानपुर होते हुए फर्रूखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में ले गए। जहां साजिशपूर्वक इसकी शादी ठीक कर दी गई, जिसके एवज में अभियुक्तों ने शादी करने वाले से 1 लाख 55 हजार रुपए लिए, और लड़की को वही छोड़ फरार हो गए। बताया कि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.