Breaking News

पटना पुलिस पर हमला मामले में FIR दर्ज:हमला करनेवालों की तलाश शुरू, देर रात पटना मार्केट के पास पुलिस टीम की हुई थी पिटाई

पटना मार्केट के पास पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में पीरबहोर थाना में FIR दर्ज हो गई है। इसके साथ ही हमला करने वालों की तलाश भी पुलिस ने शुरू कर दी है। हालांकि, FIR में कितने नामजद हैं? इस बारे में अभी पुलिस ने बताने से इनकार कर दिया है। किसी की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। शुक्रवार को पटना पुलिस की तरफ से इसकी पुष्टि की गई है।n

दरअसल, पुलिस टीम की पिटाई का पूरा मामला गुरुवार की देर रात का है। थाना की टीम इमाम प्लाजा में चेकिंग करने गई थी। पुलिस के अनुसार वहां अक्सर संदिग्घ गतिविधि होती है। जब टीम वहां गई तो 5-6 लोग मिले। सभी को चेक किया गया। हालांकि, किसी के पास कुछ मिला नहीं।

इसके बाद टीम वहां से निकली। जब पटना मार्केट के पास आई तो वहां पर 4 युवक बैठे थे। जो पुलिस को देख कर भागने लगे। मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश। इसमें से 2 भाग निकले। जबकि, खदेड़ कर 2 लोगों को पकड़ लिया गया। दोनों को लेकर टीम थाना आ रही थी। जो लोग भागे, उनकी सूचना पर डेंटल कॉलेज के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई।

भीड़ ने पकड़े गए दोनों संदिग्धों को पुलिस के कब्जे से जबरन छुड़ा लिया। इसके बाद पुलिस जवान सुभाष की जमकर पिटाई की। जो गंभीर रूप से घायल है। PMCH में एडमिट हार उसका इलाज चल रहा है। जबीस कांड की सूचना मिली तो थानेदार, डीएसपी टाउन सहित काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।

दूसरी, तरफ इलाके के लोग पुलिस की कार्रवाई से गुस्से में थे। इनका आरोप था कि पुलिस टीम वर्दी में नहीं थी। गुस्साए लोगों ने आधे घंटे तक रात में ही थाना का भी घेराव किया। इन्हें समझाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अब पुलिस पर हमला करने वालों और पकड़े गए संदिग्धों को जबरन छुड़ाने वालों की पहचान के लिए इलाके में लगे CCTV को भी खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.