Breaking News

सीवान में शोभायात्रा पर मस्जिद से फेंके पत्थर, 18 घायल:घायलों में 6 पुलिसकर्मी; 10 उपद्रवी हिरासत में, धारा-144 लागू

सीवान के बड़हरिया में महावीरी अखाड़ा शोभायात्रा पर गुरुवार शाम मस्जिद से पथराव के बाद धारा 144 लगा दी गई है। पथराव में 6 पुलिसकर्मियों समेत 18 लोग घायल हैं। अब तक 10 उपद्रवियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही उपद्रवियों की तलाश में छापेमारी भी की जा रही है।

शाम से ही पुलिस की टीम हर गली में तैनात है। पुलिस के जवान गश्त कर रहे हैं। घटना के बाद डीएम अमित कुमार पांडे और एसपी शैलेश कुमार सिन्हा मौके पर लोगों को शांति बनाए रखने का अपील की है।

पुलिस की टीम हर गली में तैनात है।

पुलिस की टीम हर गली में तैनात है।

9 सितंबर को बड़हरिया में लगने वाले महावीर झंडा मेले से पहले गुरुवार शाम शोभायात्रा निकाली गई थी। जैसे ही शोभायात्रा पुरानी बाजार होते हुए मस्जिद के पास पहुंची, इसी दौरान विवाद शुरू हो गया। कुछ असामाजिक तत्व मस्जिद से पत्थर चलाने लगे। इसके जवाब में शोभायात्रा में शामिल लोगों ने पथराव किया।

शोभायात्रा की सुरक्षा में लगे कुछ पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उपद्रवियों के उन पर भी ईंट-पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। इससे बड़हरिया थाने के एक सब इंस्पेक्टर, दो ASI और तीन सिपाहियों समेत कुल 6 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

धू-धू कर जलती पान की दुकान।

धू-धू कर जलती पान की दुकान।

इधर, एक पक्ष के लोगों ने मस्जिद के पास एक पान की दुकान में आग लगा दी। दूसरे पक्ष की कुछ महिलाएं भी छत से ईंट-पत्थर बरसाती हुई दिखीं। इधर घटना की जानकारी जैसे ही जिला प्रशासन को लगी, करीब 1 घंटे के भीतर पूरे गांव को पुलिस फोर्स ने चारों तरफ से घेर लिया।

डीएम और एसपी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

डीएम और एसपी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

देखते ही देखते पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गई। बता दें कि पुलिस कार्रवाई के बाद मौके पर सन्नाटा पसर गया। फिलहाल पुलिस उपद्रवियों की शिनाख्त करने में लगी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.