Breaking NewsHealth & WellnessSTATE

Coronavirus In India: 24 नए म’रीजों में कोरोना की पुष्टि, भारत में अब तक 175 मामले आए सामने…

Coronavirus In India,भारत में कोरोना वायरस धीरे-धीरे अपने पैर पसार रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश के विभिन्न हिस्सों से 24 ताजा मा’मले सामने आने के बाद भारत में कोरोना वायरस के मा’मले गुरुवार को 175 तक पहुंच गए हैं। इसमें 25 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं- 17 इटली से, 3 फिलीपींस से, दो ब्रिटेन से, एक कनाडा, इंडोनेशिया और सिंगापुर से संबंधित है।इस आंकड़ों में दिल्ली, कर्नाटक और महाराष्ट्र से अब तक की 3 मौतें भी शामिल हैं।

यूपी में कोरोना वायरस के मा’मले तेजी से बढ़ रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक लखनऊ में कोरोना वायरस के दो और पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसको मिलाकर लखनऊ में कुल 5 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के COVID-19 आइसोलेशन वार्ड के प्रभारी सुधीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल सभी म’रीजों की हा’लत स्थिर है।

नोएडा में कोरोना वायरस का पांचवा मा’मला सामने आया है। यहां HCL के एक कर्मचारी में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। वहीं कर्नाटक में कोरोना का एक और पॉजिटिव मा’मला सामने आया है। इस तरह कर्नाटक में कुल 15 मामले सामने आ चुके हैं।आज छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस का पहला मा’मला सामने आया है। यहां एक 24 वर्षीय महिला में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। वह रविवार को ही लंदन से रायपुर लौटी थी।

कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर गुजरात के अहमदाबाद स्थित गांधी आश्रम को 29 मार्च तक लोगों के लिए बंद कर दिया गया है।

दिल्ली में सभी के लिए स्कूल बंद

कोरोना वायरस के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने आदेश जारी किए हैं कि 19 मार्च से 31 मार्च तक सभी छात्रों, स्कूलों के प्रमुखों, शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए सभी स्कूल बंद रहेंगे। वार्षिक परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य संबंधित शिक्षकों द्वारा अपने घरों से किया जाना है।

कश्मीर में बंद

कश्मीर में कोरोना वायरस से पी’ड़ित होने का पहला मा’मला सामने आने के बाद प्रशासन और सतर्क हो गया है। श्रीनगर के खनयार इ’लाके में रहने वाली पीड़िता के घर के दायरे में 300 मीटर के इ’लाके की स्क्र्रींनग शुरू कर दी गई है। लोगों को भीड़ जमा होने पर पाबंदी लगाई गई है। सार्वजनिक वाहन बंद कर दिए गए हैं। 

वायरस के खिलाफ युद्ध की तैयारी !

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को पिछले कुछ महीनों से वैश्विक मेडिकल तबाही मचाने वाले वायरस के खिलाफ युद्ध के लिए लोगों का सहयोग मांगा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के हालात को लेकर पीएम मोदी से उनकी चर्चा हुई है। 

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच अगले आदेश तक मुंबई में हाजी अली दरगाह को बंद कर दिया गया है। महाराष्ट्र में अब तक कुल 49 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

मुंबई में दो नए मामले

महाराष्ट्र में गुरुवार को दो महिलाओं को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जिसके बाद महाराष्ट्र में कोरोना रोगियों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार इन महिलाओं में एक महिला यूके से लौटी थी जबकि दूसरी महिला दुबई से आई थी। यूके से लौटी महिला की उम्र 22 वर्ष है। वह उल्हास नगर की रहने वाली है जबकि दूसरी महिला दुबई से लौटी है जिसकी उम्र 49 वर्ष है। 

कम्युनिटी ट्रांसमिशन का खतरा नहीं !

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने समाचार एजेंसी एएनआइ को COVID -19 के कम्युनिटी ट्रांसमिशन को लेकर टेस्ट पर कहा कि 826 नमूनों की जांच की गई है। अब तक कोई भी टेस्ट पॉजिटिव नहीं पाया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.