Breaking NewsGUJARAT

Coronavirus के खौ’फ से सार्वजनिक समारोहों में भी हो रही कमी, गुजरात में वीडियो काल के जरिए हुई इंगेजमेंट…

कोरोना वायरस का खौ’फ अब इस कदर फैल गया है कि लोगों ने सार्वजनिक समारोहों को भी करना कम कर दिया है। कई ने तो इसके विकल्प भी तलाश लिए हैं। देश में ऐसा पहला मामला आया है जिसने कोरोना के खौफ से वीडियो काल के जरिए अपने बच्चों की इंगेजमेंट की। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। दूसरे देशों की मीडिया संस्थानों ने भी इस लाइव इंगेजमेंट के वीडियो से अपने यहां खबर प्रकाशित की है।

इन दिनों कोरोना वायरस की वजह से तमाम प्रदेशों की सरकारों ने लोगों से सार्वजनिक समारोहों का आयोजन न करने की अपील कर रखी है। जिससे एक जगह पर कम से कम लोग जमा हो और वायरस के फैलने का खतरा कम रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह जनपद अहमदाबाद से ही ऐसा एक वीडियो सामने आया है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग इससे प्रेरणा लेने की बात भी कह रहे हैं। इससे अन्य लोगों को भी इस तरह के समारोह का आयोजन करने की प्रेरणा मिलेगी और देश डिजिटल होगा। ये वीडियो एक कपल के इंगेजमेंट का है।

इस वीडियो में लड़का-लड़की के परिवार वाले एक जगह पर जमा रहते हैं और ये दोनों मोबाइल के माध्यम से एक दूसरे के पास होते हैं। सामने बैठे पंडित जी पूरी परंपरा का निर्वहन करते हैं और मंत्र आदि भी पढ़ते हैं। उसके बाद लड़के के परिवार की महिलाएं मोबाइल पर ही लड़की को लाल रंग की चुनरी ओढ़ाकर इंगेजमेंट की परंपरा का निर्वहन भी करती है।इस लाइव इंगेजमेंट कार्यक्रम में लड़के और लड़की दोनों परिवारों की महिलाएं भी सज संवरकर शामिल होती है। कार्यक्रम में मौजूद लड़के के पक्ष की महिलाएं लड़की को अपने घर की बहू बनाने के लिए अपनाई जाने वाली सारी परंपराओं को निभाती है। मोबाइल में दिख रही लड़की की फोटो पर टीके आदि भी लगाए जाते हैं। 

लाइव इंगेजमेंट की बनाई गई वीडियो में लड़की के मोबाइल के पास ही उसे दिए जाने वाले तमाम तरह के गिफ्ट भी दिखाई पड़ते हैं। कार्यक्रम में शामिल लड़की और लड़के पक्ष की महिलाएं खुशी मनाते दिखती है। इंगेजमेंट कार्यक्रम में पूरी परंपराएं निभाई जाती है।

वीडियो पर किए जाते रहे कमेंट

इस लाइव इंगेजमेंट का वीडियो जब सोशल मीडिया में वायरल हो गया उसके बाद कई यूजर्स ने इस पर अपने कमेंट भी किए। एक यूजर ने लिखा कि अब शादी भी इसी तरह से लाइव करना, एक यूजर ने लिखा कि हनीमून का प्लान बनाना मगर उसे लाइव मत करना। एक यूजर लिखता है कि अब यही दिन देखने को रह गया था। अब आगे-आगे देखिए होता है क्या? इस तरह के कई अन्य कमेंट भी इस वीडियो पर किए गए हैं।  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.