मुजफ्फरपुर:
गोबरसही से गायब हुए व्यवसायी विकास कुमार के पुत्र अंशु का अपहरण नहीं हुआ था। वह सिलीगुड़ी घूमने चला गया था। सदर पुलिस ने मंगलवार की देर रात उसे सिलीगुड़ी स्थित बस स्टैंड से बरामद कर लिया।अंशु कुमार (14 वर्ष) आठवीं वर्ग का छात्र है। वह गत सोमवार को गोबरसही स्थित कोचिंग जाने के लिए निकला था। इसी बीच वह गायब हो गया था। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को उसकी चिंता हुई। छानबीन के बाद पिता ने सदर थाने में प्राथमिकी द’र्ज करायी थी। पुलिस ने छात्र के मोबाइल का सीडीआर खंगाला था। इसके बाद उसके दो साथियों को हिरासत में ले लिया गया था।छानबीन के बाद मिले सुराग के आधार पर पुलिस की एक टीम उसकी बरामदगी के लिए सिलीगुड़ी निकली थी।

मंगलवार की देर रात दरोगा राजेश कुमार यादव ने उसे सकुशल बरामद कर लिया। बुधवार को अंशु को थाने पर लेकर पूछताछ की गयी। इसमें उसने बताया कि वह सिलीगुड़ी घूमने चला गया था। इसके बाद पुलिस ने उसका कोर्ट में बयान दर्ज कराया। इस मामले हिरासत में लिए गए अंशु के दो साथियों को पुलिस ने पूछताछ के बाद पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया।थानेदार मिथलेश कुमार झा ने बताया कि पुलिस लगातार छात्र को बरामद करने के लिए प्रयासरत थी। सिलीगुड़ी से उसे बरामद कर लिया गया है। कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया गया है। इसमें उसने बताया कि वह घूमने चला गया था। हिरासत में लिए गए दोनों छात्र को छोड़ दिया गया है। वहीं छानबीन के बाद अंशु को परिजन को सौंप दिया गया है।

Input: प्रभात खबर



Leave a Reply