पिछले साल के दिसंबर महीने में रेप का एक केस दर्ज हुआ था। मामले को करीब 9 महीने का वक्त गुजर गया। कोर्ट से आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट भी जारी हो गया। पर पुलिस ने अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। इस कारण रेप का आरोपी खुले तौर पर घूम रहा है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी सत्येंद्र सिंह उसे लगातार डरा रहा है। धमका रहा है और केस वापस लेने के लिए प्रेशर बना रहा है। इस कारण वो लगातार पटना पुलिस के सीनियर अधिकारियों के पास गुहार लगा रही है। मगर, इसका रिजल्ट अब तक नहीं मिला है
दरअसल, यह पूरा मामला पटना के राजीव नगर थाना से जुड़ा है। पीड़िता के अनुसार पिछले साल दिसंबर महीने में उसने CID के ADG अनिल किशोर यादव से पूरे मामले की शिकायत की थी। तब वहां से जारी हुए आदेश के बाद ही राजीव नगर थाना में 15 दिसंबर 2021 को FIR नंबर 570/21 दर्ज किया था। इस केस में IPC की गंभीर धाराओं 341, 323, 376, 495, 120B, 506 और 34 का इस्तेमाल किया गया।
मामले में जांच कर कार्रवाई करने की जिम्मेवारी सब इंस्पेक्टर कृष्णा कुमार को दिया गया। लंबा वक्त गुजर गया पर पुलिस अब तक कुछ की नहीं। थानेदार नीरज कुमार के अनुसार मामला अब भी जांच में है। केस अब तक ट्रू नहीं हुआ है। आरोपी सत्येंद्र सिंह मूल रूप से सासाराम के पंजरी गांव का रहने वाला है।
पीड़िता का दावा कोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट कर दिया है जारी
पीड़िता के अनुसार 25 मार्च को ही ADJ-1 के कोर्ट ने सत्येंद्र सिंह की एंटी सिपेट्री बेल की याचिका को खारिज कर दिया था। फिर कुछ दिनों पहले ही कोर्ट ने आरोपी के गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया था। लेकिन, केस के IO ने उसे आज तक रिसीव नहीं किया। वो लगातार आरोपी को फायदा पहुंचा रहे हैं। पटना के SSP मानवजीत सिंह ढिल्लों से पीड़िता दो बार मिल चुकी हैं। मंगलवार को सिटी एसपी सेंट्रल अम्बरिश राहुल से भ मिली। मगर, किसी भी अधिकारी की तरफ से ठोस कार्रवाई का भरोसा नहीं मिला।
2010 में नौकरी दिलाने के नाम पर हुई थी मुलाकात
पीड़िता मूल रूप से झारखंड के एक जिले की रहने वाली हैं। पहले से शादी शुदा थीं। हसबेंड से बनती नहीं थी तो अलग रहती थीं। इनके अनुसार साल 2010 में वो अपने एक अंकल घर पटना आई हुईं थीं। तब वहीं पर उम्र में दोगुना बड़े सत्येंद्र सिंह से मुलाकात हुई थी। नौकरी दिलाने के नाम पर बातचीत बढ़ी। बाद में नौकरी दिलाने के लिए फिर उन्हें झारखंड से पटना बुलाया। जिस जगह पर बुलाया, वहां गईं। आरोप है कि उस वक्त सत्येंद्र सिंह ने कोल्डड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाया। रात भर शारीरिक संबंध बनाया। जिसके बाद वो प्रेगनेंट हो गई थी।
जब सत्येंद्र सिंह को यह बात पता चली तो फिर उसने शादी का झांसा दिया। एक-एक कर दो बच्चे भी हो गए। 2012 में कोर्ट मैरिज का पेपर बनाया। बाद में पता चला कि ये पेपर भी फर्जी है। इसके बाद वो लगातार जबरन संबंध बनाता था। अक्सर मारपीट करता था। 2021 में उसने सासाराम के घर पर 5 महीना तक एक रुम में बन्द करके रखा था। पीड़िता के अनुसार उस टाइम किसी तरह वह खिड़की से भागी। फिर CID के ADG अनिल किशोर यादव से मिलीं। इसके बाद ही केस दर्ज हुआ।






Comment here