छपरा में शिक्षक दिवस के मौके पर एक टीचर ने कट्टे से केक काटा। 5 केक काटने के बाद फोटो भी शूट करवाते नजर आए। कट्टेबाज टीचर का वीडियो सामने आया है। मामला छपरा के मांझी थाना क्षेत्र के शनिचरा बाजार का है। अब पुलिस टीचर को ढूंढ रही है।
केक काटने वाले टीचर की पहचान मो. अफ़जल के रूप में हुई है। अफजल मांझी के शनिचरा बाजार स्थित जैना पब्लिक स्कूल के निदेशक हैं।

फोटो खिंचाते मो. अफ़जल ।
वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि शिक्षक दिवस के अवसर पर स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन था। इसी क्रम में छात्र छात्राओं ने केक काटने का प्रोग्राम रखा था। स्कूल के निदेशक मो. अफजल के सामने रखे केट को निदेशक ने देशी पिस्टल से काटा। इसके बाद उन्होंने देसी पिस्टल और केक के साथ फोटो सेशन करवाया।

अब पुलिस टीचर को ढूंढ रही है।



Leave a Reply