Breaking News

पूर्णिया में प्रेमी के साथ मिलकर पति क’टवाई थी गला:प्रेमी संग हुई थी फरार, पुलिस ने किया गि’रफ्तार

कटिहार की रहने वाली 3 बच्चों की मां को 2 बच्चे के पिता से प्यार हो गया। दोनों ने महिला के पति को पूर्णिया बुलाकर बीते शनिवार की रातचाकू से गला काटकर जख्मी कर दिया। फिर दोनों भाग गए थे। जख्मी के फर्द बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। फिर दोनो की तलाश में जुट गई थी।

सोमवार को पुलिस ने महिला को उनके मायके कटिहार के जावरा पहाडपुर से गिरफ्तार कर लिया। वहीं महिला का प्रेमी पुलिस को देखते ही भाग गया। महिला पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद वह अपने को निर्दोष बता रही है। पूरा ठीकरा अपने प्रेमी पर फोड़ रही है। महिला ने बचने के लिए काफी देर तक हाइवोल्टेज ड्रामा भी किया है।

14 साल पहले हुई थी शादी

कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र अंतर्गत भेरिया रहिका के रहने वाले अमित कुमार शर्मा की शादी 14 साल पूर्व जावरा पहाडपुर के रहने वाली लालो देवी के साथ हुई थी। दोनों से दो बेटा और एक बेटी भी है। अमित पंजाब में मजदूरी करता है।

फेसबुक पर हुआ प्यार

अमित कुमार ने 18 हजार कीमत के एंड्रॉयड मोबाइल भी खरीद कर दिया। लालो देवी को फेसबुक पर कटिहार के चांदपुर बेरिया के रहने वाले राकेश कुमार यादव से संपर्क हुई। फेसबुक पर दोनो में प्यार हो गया। राकेश लालो के घर आने जाने लगा। जब अमित को पता चला तो उस ने पत्नी को फोन पर डांटने लगा।

करीब 7 दिन पूर्व लालो देवी राकेश के साथ भाग गई। पता चलने पर अमित ने जब पत्नी लालो को फोन किया तो पूर्णिया बुलाई और प्रेमी राकेश ने अमित को धोखे से चाकू से गला काटकर जख्मी कर दिया। पूर्णिया सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। राजेश की तलाश जारी है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.