Breaking News

रेलवे पुलिस ने अवैध ई-टिकट विक्रेता का किया भंडाफोड़:लाखों रुपए का टिकट बरामद, तीन गिरफ्तार; फर्जी आईआरसीटीसी आईडी बनाकर करते थे लेनदेन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय गया रेलखंड के रफीगंज रेलवे स्टेशन के समीप आरपीएफ द्वारा अवैध ई टिकट विक्रेता का भंडाफोड़ किया गया है। रफीगंज आरपीएफ इंस्पेक्टर वीके सिंह ने बताया कि रफीगंज शहर के राजाबगीचा निवासी मुस्कान ट्रेवल्स से पांच लाख का टिकट बरामद किया गया है। जो फर्जी आईडी आईआरसीटीसी बनाकर टिकट का लेनदेन किया करता था।

प्राप्त जानकारी अनुसार दुकान संचालक कासमा थाना क्षेत्र के नाराईच गांव निवासी मोहम्मद समदानी के पुत्र मोहम्मद सिकंदर को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि रफीगंज थाना के सामने स्थित पंकज सर्विस सेंटर से एक लाख का अवैध ई टिकट बरामद किया गया जिसमें दुकानदार संचालक मोहम्मद मुमताज गिरफ्तार किया गया।

सदर प्रखंड के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजोई बाजार से फैंज कैफे सेंटर से दुकान संचालक विसैनि गांव निवासी सत्तार मियां के पुत्र मोहम्मद अकरम आलम को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से बिस हजार का अवैध टिकट बरामद किया गया है। सभी गिरफ्तार कर्मियों के पास से लैपटॉप, सीपीयू, माउस, कीबोर्ड सहित अन्य चीजें बरामद की गई है। सभी को टिकट की कालाबाजारी को लेकर रेलवे अधिनियम धारा 143 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.